विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2017

डेनमार्क ओपन: साइना नेहवाल, श्रीकांत और प्रणय के दूसरे दौर में पहुंचे

भारत की तेजतर्रार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने स्पेन की खिलाड़ी एवं ओलंपिक चैंपियन रही कैरोलिना मरीन को डेनमार्क ओपन में महिलाओं के एकल मुकाबले के पहले दौर में हरा दिया.

डेनमार्क ओपन: साइना नेहवाल, श्रीकांत और प्रणय के दूसरे दौर में पहुंचे
भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (फाइल फोटो)
  • साइना नेहवाल, श्रीकांत और प्रणय के दूसरे दौर में पहुंचे
  • साइना नेहवाल ने कैरोलिना मरीन को हराया
  • साइना ने मरीन को 22-20 21-18 से हरायाा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ओडेंसे: भारत की तेजतर्रार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने स्पेन की खिलाड़ी एवं ओलंपिक चैंपियन रही कैरोलिना मरीन को डेनमार्क ओपन में महिलाओं के एकल मुकाबले के पहले दौर में हरा दिया. ग्लासगो वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली साइना ने मरीन को 22-20 21-18 के कड़े मुकाबले में हराया. अगले राउंड के मुकाबले में साइना का सामना थाईलैंड की नितचांव जिंदपोल या रूस की इवगेनिया कोसेत्सेकाया से होगा.

VIDEO: पीएम मोदी को साइना ने रैकेट देकर कहा, 'आप इसी से बैडमिंटन खेलें
भारत के अन्य खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और एच एस प्रणय ने भी टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत की, लेकिन बी साई प्रणीत को पुरुष एकल मुकाबले के पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com