विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2018

फुटबॉल: फीफा वर्ल्‍डकप के लिए रूस की तैयारियां अंतिम चरण में

इसी वर्ष रूस में होने वाले फीफा वर्ल्‍डकप के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं. रूस ने कई उच्चस्तरीय अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी की है, लेकिन वह फीफा वर्ल्‍डकप जैसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी वह पहली बार करने जा रहा है. टूर्नामेंट के मैच 14 जून से 15 जुलाई तक खेले जाएंगे. फुटबॉल को दुनिया केसबसे लोकप्रिय खेल के रूप में देखा जाता है.

फुटबॉल: फीफा वर्ल्‍डकप के लिए रूस की तैयारियां अंतिम चरण में
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • पहली बार फीफा वर्ल्‍डकप का मेजबान बना रूस
  • 14 जून से 15 जुलाई तक खेले जाएंगे मैच
  • 11 शहर करेंगे मैचों की मेजबानी
मॉस्को: इसी वर्ष रूस में होने वाले फीफा वर्ल्‍डकप के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं.रूस ने कई उच्चस्तरीय अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी की है, लेकिन वह फीफा वर्ल्‍डकप जैसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी वह पहली बार करने जा रहा है. टूर्नामेंट के मैच 14 जून से 15 जुलाई तक खेले जाएंगे. फुटबॉल को दुनिया केसबसे लोकप्रिय खेल के रूप में देखा जाता है. 1930 के बाद से हर साल फीफा वर्ल्‍डकप का आयोजन हो रहा है. रूस को दिसम्बर, 2010 में इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी, इसमें इंग्लैंड, पुर्तगाल और स्पेन तथा बेल्जियम और नीदरलैंड्स को रूस ने कड़ी टक्कर दी थी.

यह भी पढ़ें: नए साल की पार्टी में अपनी पूर्व प्रेमिका से मिले फुटबॉल स्‍टार नेमार

फीफा वर्ल्‍डकप के मैचों की मेजबानी के लिए रूस ने 11 शहरों-मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग, सोचि, कजान, सरांस्क, कलिनिनग्रैंड, वोल्गोग्राड, रुस्तोव-ऑन-डॉन, निझ्नी नोवगोरोड, येकातेरिनबर्ग और समारा का चयन किया है.  इन 11 शहरों के 12 स्टेडियमों में टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे. मॉस्को में दो स्टेडियम-स्पार्ताक एरीना और लुझनीकी स्टेडियम हैं. एक माह पहले ही क्रेमलिन पैलेस में 2018 फीफा वर्ल्‍डकप का ड्रॉ निकाला गया, इसमें 32 टीमों को ग्रुपों में विभाजित किया गया.

वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने जीता ओलिंपिक गोल्‍ड
रूस को ग्रुप-ए में सऊदी अरब, मिस्र और उरुग्वे के साथ शामिल किया गया है. टिकट बिक्री के चरणों को तीन भागों में बांटा गया. फीफा के अनुसार, पहले चरण में कुल 742,760 टिकटें बिकीं. टिकट बिक्री के अंतिम चरण की शुरुआत 18 अप्रैल से होगी और टूर्नामेंट के अंतिम मैच तक जारी रहेगी. (इनपुट: आईएएनएस)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FIFA World Cup 2018, Russia, Prepration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com