विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2016

Rio Olympics 2016 : स्टार तैराक माइकल फेल्प्स की बादशाहत कायम, जीता 19वां स्वर्ण पदक

Rio Olympics 2016 : स्टार तैराक माइकल फेल्प्स की बादशाहत कायम, जीता 19वां स्वर्ण पदक
रियो ओलंपिक : माइकल फेलप्स की बादशाहत कायम, जीता 19वां स्वर्ण पदक
  • तैराकी के चार गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में नया रिकॉर्ड कायम किया
  • माइकल फेलप्स स्वर्ण पदक हासिल किया
  • ओलिंपिक में यह उनका 19वां स्वर्ण पदक है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डी जेनेरियो: स्टार तैराक माइकल फेल्प्स ने तरणताल में अपनी बादशाहत कायम रखते हुए रविवार को तैराकी के चार गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में नया रिकॉर्ड कायम करते हुए अपने देश को स्वर्ण पदक दिलाया. ओलिंपिक में यह उनका 19वां स्वर्ण पदक है.

नाथन ऐड्रियन, सैलाब ड्रेसेल, रयान हेल्ड और फेल्प्स की अमेरिकी टीम ने तीन मिनट 09.92 सेकेंड का समय निकालकर पिछले दो विश्व चैम्पियनशिप से चले आ रहे फ्रांस के वर्चस्व को समाप्त किया. फ्रांस को इस बार रजत से ही संतोष करना पड़ा जबकि कांस्य पदक ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. फ्रांस के तैराकों ने कुल तीन मिनट 10.53 सेकेंड में रेस पूरी की, वहीं ऑस्ट्रेलियाई तैराकों ने रेस को खत्म करने में तीन मिनट 11.37 सेकेंड का समय लगाया.

इससे पहले एडम पीटी ने पुरुषों के 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए ब्रिटेन को सोने का तमगा दिलाया. उन्होंने इसके साथ ही तैराकी में ब्रिटेन का 28 साल का सूखा भी खत्म किया.

पीटी ने नया विश्व कीर्तिमान रचते हुए महज 57.13 सेकेण्ड में रेस पूरी की. वहीं दक्षिण अफ्रीका के कैमरन वान देर बर्ग (58.69 सेकेंड) ने रजत और अमेरिका के कोडी मिलर (58.87 सेकेंड) ने कांस्य पदक अपने नाम किया.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Michael Phelps, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक, माइकल फेल्प्स, रियो डी जेनेरियो, Rio De Janeiro, ओलंपिक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com