माfकल फेल्प्स का रियो ओलिंपिक में भी दबदबा कायम है (फोटो: AFP)
- माइकल फेल्प्स ने लंदन ओलिंपिक, 2012 में 8 गोल्ड मेडल जीते थे
- फेल्प्स के नाम सबसे अधिक व्यक्तिगत गोल्ड जीतने का रिकॉर्ड है
- रियो ओलिंपिक में मेडल के मामले में अमेरिका का दबदबा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अमेरिका के दिग्गज तैराक माइकल फेल्प्स ने मंगलवार को रियो ओलिंपिक में अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता. इसके साथ ही उन्होंने साल 1900 से अब तक भारत द्वारा ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक खेलों में जीते कुल पदकों की लगभग बराबरी कर ली है. जहां भारत के कुल मिलाकर 25 पदक हैं, वहीं फेल्प्स ने भी अब तक के करियर में 25 ओलिंपिक पदक (व्यक्तिगत और टीम इवेंट) जीत लिए हैं.
भारत ने अब तक कुल 33 ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक खेलों में हिस्सा लिया है, जिनमें उसने नौ स्वर्ण, छह रजत और 11 कांस्य पदक सहित कुल 26 पदक मिले हैं. फेल्प्स ने पुरुषों की चार गुणा 200मी फ्रीस्टाइल रिले में पहला स्थान हासिल करते हुए अपना 20वां ओलिंपिक स्वर्ण पदक हासिल किया. उन्होंने मंगलवार को ही 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में भी 21वां स्वर्ण पदक जीता.
इससे पहले फेल्प्स ने रियो ओलम्पिक में ही 4 गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण जीता था. अमेरिकी दिग्गज तैराक फेल्प्स के पास कुल 26 ओलिंपिक पदक हैं, जिनमें से 21 स्वर्ण हैं.
अमेरिका के माइकल फेल्प्स ने रविवार को रियो डि जेनेरो में तैराकी की चार गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में नया रिकॉर्ड कायम करते हुए अपने देश को स्वर्ण पदक दिलाया था. समर ओलिंपिक में यह उनका 19वां गोल्ड था. स्वीमिंग में उनके नाम पर कई वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं. बेहद प्रतिभावान फेल्प्स ने संन्यास लेने के बाद रियो ओलिंपिक के जरिये खेलों में वापसी की है.
ओलिंपिक खेलों में जहां एक मेडल ही जीतना हर एथलीट का सपना होता है, वहां कई खिलाड़ियों ने मेडल्स की झड़ी लगा दी. कई ओलिंपिक में अपना वर्चस्व स्थापित करते हुए इन्होंने एक दर्जन या इससे अधिक मेडल अपने नाम पर किए. खास बात यह है कि इसमें जिम्नास्टों की संख्या सबसे अधिक है.
एक नजर डालते हैं ऐसे खिलाड़ियों पर....
लेरिसा लेटनिना ने जीते हैं 18 मेडल
सोवियत संघ की पूर्व जिमनास्ट लेरिसा लेटनिना के नाम पर महिलाओं में सबसे अधिक मेडल जीतने का रिकॉर्ड है। वर्ष 1956 से 1964 के दरमियान उन्होंने ओलिंपिक में 18 मेडल जीते, इसमें 14 व्यक्तिगत मेडल और चार टीम मेडल शामिल रहे। ओलिंपिक में सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड काफी समय तक उनके नाम रहा था.
निकोलाई एंद्रियानोव ने 15 मेडल हासिल किए थे
सोवियत संघ के निकालाई एंद्रियानेव को 80 के दशक में जिमनास्टिक में कामयाबी का पर्याय माना जाता था. उन्होंने वर्ष 1972 से लेकर 1980 के बीच ओलिंपिक में जिमनास्टिक की विभिन्न इवेंट में 15 मेडल जीते, इसमें सात गोल्ड शामिल रहे।वर्ष 2001 में उनका निधन हुआ.
बोरिस शेकलिन के नाम पर हैं 13 मेडल
ओलिंपिक जिमनास्टिक में सोवियत संघ के खिलाड़ियों ने कामयाबी की इबारत लिखते हुए कई मेडल अपने नाम किए हैं. सोवियत संघ के शेकलिन ने इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 13 मेडल जीते, इसमें सात गोल्ड शामिल रहे.
(इनपुट IANS से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
माइकल फेल्प्स, अमेरिका, रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक, Michael Phelps, America, Rio Olympics 2016, Rio Olympics, Olympics