विज्ञापन

ट्रंप को मारने आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार, संदिग्ध के पास मिले कई हथियार

व्हाइट हाउस के पास सीक्रेट सर्विस ने वेनेजुएला के नागरिक रॉनी चिरिनोस को गिरफ्तार किया. वह चोरी की कार में हथियारों के साथ ट्रंप को मारने की धमकी दे रहा था. कार से राइफल, दो हैंडगन और गोला-बारूद मिला है.

ट्रंप को मारने आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार, संदिग्ध के पास मिले कई हथियार
व्हाउट हाउस के पास पकड़ा गया संदिग्ध शख्स. (Photo: US Homeland Security)

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने गुरुवार को व्हाइट हाउस के पास एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया. आरोप है कि वह एक चोरी की कार में कई बंदूकें लिए हुए था और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहा था. डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) के मुताबिक, सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने व्हाइट हाउस के पास एक कार में रॉनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा चिरिनोस को संदिग्ध हरकतें करते देखा. DHS के मुताबिक, वह वेनेजुएला का नागरिक है और अमेरिका में अवैध रूप से दाखिल हुआ था.

डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने एक प्रेस रिलीज में बताया, "जब अधिकारियों ने संदिग्ध से पूछताछ की, तो उसने कहा कि उसे अपने दिमाग में कुछ आवाजें सुनाई दे रही थीं, जो उसे वॉशिंगटन, डी.सी. आकर राष्ट्रपति ट्रंप को मारने के लिए कह रही थीं." 
Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद अधिकारियों को पता चला कि वह कार चोरी की थी और संदिग्ध ने भी स्वीकार किया कि उसके व्हीकल में हथियार रखे हुए थे.

Latest and Breaking News on NDTV

अवैध रूप से देश में दाखिल हुआ था संदिग्ध...

DHS ने बताया कि एजेंटों को कार से एक राइफल, दो हैंडगन और दर्जनों राउंड गोला-बारूद मिले. क्रिनोस को हथियारों से जुड़े कई आरोपों के साथ-साथ, बिना अनुमति के वाहन का इस्तेमाल करने और चोरी का सामान रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. आरोपी अभी US मार्शल्स सर्विस की हिरासत में है. क्रिनोस 2024 में अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल हुआ था.

रिपोर्ट के मुताबिक, US सीक्रेट सर्विस के डायरेक्टर शॉन करन ने कहा, "यह इस बात का ताजा उदाहरण है कि कैसे सीक्रेट सर्विस के कर्मी अपनी ट्रेनिंग और अनुभव का इस्तेमाल करके एक तनावपूर्ण स्थिति को शांत करते हैं. एक ऐसी स्थिति, जिससे हमारे द्वारा सुरक्षित किए जा रहे लोगों और अन्य अमेरिकियों को तुरंत खतरा हो सकता था." 

पकड़ा गया आरोपी रोनी ऑर्डर गुआनिपा क्रोनोस.

पकड़ा गया आरोपी रोनी ऑर्डर गुआनिपा क्रोनोस.
Photo Credit: US Homeland Security

उन्होंने आगे कहा, "यह घटना उस गंभीर खतरे वाले माहौल को दर्शाती है, जिसमें हम काम करते हैं. इसके साथ ही, यह उन हथियारों से लैस लोगों की लगातार मौजूदगी को भी दिखाती है, जो व्हाइट हाउस परिसर की ओर खिंचे चले आते हैं."

मई में व्हाइट हाउस के पास एक सुरक्षा जांच चौकी के पास गोलीबारी करने वाले एक शख्स को सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. उस शख्स को पहले से ही मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं.

यह भी पढ़ें | ओवल ऑफिस में मनाई गई दिवाली; ट्रंप को हनुमान चालीसा भेंट, भारतीय मूल की इन हस्तियों ने जलाए दीप

यह भी पढ़ें | कौन हैं स्टीफन मिलर? जिन पर ट्रंप ने सबसे ज्यादा भरोसा जताया, मिडटर्म हार के बाद नया चीफ ऑफ स्टाफ बनाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
White House, Donald Trump, Secret Service Agents, America, America Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com