प्रतीकात्मक फोटो
- बस में बैठने के मसले पर दोनों टीमों के बीच आई यह नौबत
- लेबनानी दल के प्रमुख के रवैये पर इस्रायली दल ने जताई नाराजगी
- इस्रायली दल के लिए अलग बस का इंतजाम कर मामला सुलझाया गया
रियो डि जेनेरो:
रियो ओलिंपिक के उद्घाटन समारोह में एक बस में बैठने को लेकर इस्रायल और लेबनान की ओलिंपिक टीमों के बीच गर्मागरम बहस देखने को मिली. दोनों पक्षों ने शनिवार को स्वीकार किया कि शनिवार को लेबनान टीम से भरी एक बस में इस्रायल के खिलाड़ियों को प्रवेश करने से रोका गया. लेबनानी दल के प्रमुख की काम करने के तरीके से इस्रायली दल के लोगों में काफी नाराजगी देखी गयी.
इस्रायल ने इसे द्वेषपूर्ण कृत्य बताया. टीम ने साथ ही कहा कि आयोजकों ने उनसे मरकाना स्टेडियम पहुंचने के लिए बस के उपयोग करने को कहा था. इस्रायली दल के प्रमुख गिली लस्टिंग ने एपी से कहा, ‘आयोजन समिति ने लेबनानी दल के प्रमुख का बुरा व्यवहार देखा और हम लोगों के लिए एक तत्काल एक दूसरे बस की व्यवस्था की.’
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, इस्रायली दल, लेबनानी दल, बहस, Lebanese Athletes, Israel Team, Argument