विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2016

रियो ओलिंपिक (फुटबॉल) : नेमार फ्लाप, मेजबान ब्राजील को दक्षिण अफ्रीका ने ड्रॉ पर रोका

रियो ओलिंपिक (फुटबॉल) : नेमार फ्लाप, मेजबान ब्राजील को दक्षिण अफ्रीका ने ड्रॉ पर रोका
नेमार ओलिंपिक मेजबान ब्राजील को जीत नहीं दिला सके (फाइल फोटो)
रियो डि जेनेरियो: रियो ओलिंपिक फुटबॉल में ग्रुप-ए में ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मैच खेला गया. पहले ही मैच में बार्सिलोना के स्टार नेमार ब्राजील को मनचाही शुरुआत नहीं दिला सके. मेजबान को दक्षिण अफ्रीका ने गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया.

ओलिंपिक की फुटबॉल स्पर्धा में इस बार सबसे बड़े स्टार नेमार ही हैं. उन पर ब्राजील को खेलों के इस महासमर में पहला स्वर्ण पदक दिलाने का दबाव है. हालांकि पहले मैच में वह चल नहीं सके.. दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी आधा घंटे में दस खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद ब्राजील को गोल नहीं करने दिया. ग्रुप ए में डेनमार्क और ईरान ने भी गोलरहित ड्रा खेला.

इस मैच के कुछ घंटे बाद ही एक और अन्य मैच में होंडुरास ने अल्जीरिया के ऊपर 3-2 से जीत दर्ज की दी. ग्रुप डी में होंडुरास ने अल्जीरिया को 3 . 2 से हराया. वहीं विश्व चैम्पियन जर्मनी ने मैक्सिको से 2-2 से ड्रॉ खेला. एक अन्य मैच में यूरो 2016 चैंपियन पुर्तगाल ने अर्जेंटीना को 2-0 से हराया. यूरो कप के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने वाले लियोनेल मेस्सी अर्जेंटीना टीम का हिस्सा नहीं हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, नेमार, फुटबॉल, ओलिंपिक, ब्राजील, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Neymar, Football, Olympics, Brazil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com