पुर्तगाल फुटबॉल टीम (फाइल फोटो)
रियो डि जेनेरियो:
ओलिंपिक के औपचारिक आगाज से पहले ही मुकाबले शुरू हो गए हैं. खास बात यह कि मजबूत मानी जा रही अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ग्रुप डी के मैच में उसे चिरपरिचित विरोधी टीम पुर्तगाल ने हरा दिया. इंटर से पहले तक हावी रही अर्जेंटीना दूसरे हाफ में लय बरकरार नहीं रख पाई और उसे पराजय का मुंह देखना पड़ा. गौरतलब है कि पुर्तगाल ने इस साल यूरो कप भी जीता है. ग्रुप-डी के आने वाले मैचों में अर्जेटीना का सामना अल्जीरिया से होगा, जबकि पुर्तगाल की टीम होंडुरास से भिड़ेगी.
पुर्तगाल टीम में यूरो कप के विजेता खिलाड़ी शामिल नहीं हैं, बावजूद इसके उन्होंने शानदार खेल दिखाया. दूसरे हाफ में हुए दो गोल की बदौलत पुर्तगाल ने ओलिंपिक फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अर्जेंटीना को 2-0 से हराया. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, गुरुवार को ओलिंपिक स्टेडियम में खेले गए मैच के पहले हाफ में अर्जेंटीना का दबदबा देखने को मिला, हालांकि वह गोल करने में कामयाब नहीं हुई. दूसरे हाफ में रुई जॉर्ज की टीम ने वापसी करते हुए जीत हासिल की.
दूसरे हाफ में पुर्तगाल के पासिएंसिया ने अपने नाम को सिद्ध करते हुए टीम को पहली सफलता दिलाई. उन्होंने 66वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडो द्वारा दिए गए पास को बड़ी सफाई से गोलपोस्ट के कोने में डाल टीम को 1-0 से आगे कर दिया.
इस साल यूरो कप का खिताब अपने नाम करने वाली पुर्तगाल के लिए दूसरा गोल पिटे ने किया. 71वें मिनट में सर्गियो ओलिविऐरा के स्थान पर मैदान पर उतरे पिटे ने 13 मिनट बाद विपक्षी टीम के गोलकीपर के पैरों के बीच में से गेंद को निकाल गोलपोस्ट में फेंक टीम को दूसरी सफलता दिलाई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, फुटबॉल, ओलिंपिक फुटबॉल, पुर्तगाल, अर्जेंटीना, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Football, Olympics Football, Portugal, Argentina, Olympics