विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2017

यूएस ओपन: जुआन मार्टिन को मात देकर फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल

विश्व के नंबर वन खिलाड़ी नडाल का सामना रविवार को फाइलन में अब 32वें स्थान पर काबिज केविन एंडरसन के साथ होगा

यूएस ओपन: जुआन मार्टिन को मात देकर फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल
राफेल नडाल ( फाइल फोटो )
  • नडाल ने जुआन मार्टिन डेल पेट्रो को 4-6, 6-0, 6-3, 6-2 से हराया
  • फाइनल में केविन एंडरसन से होगी भिड़ंत
  • साल का तीसरा फाइनल खेलेंगे नडाल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जुआन मार्टिन डेल पेट्रो को 4-6, 6-0, 6-3, 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब वह खिताबी जीत से महज एक कदम दूर हैं. 31 वर्षीय इस चैंपियन खिलाड़ी का यह 32वां ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा. नडाल अब अपने करियर के 23वें और  इस साल अपना तीसरा फाइनल खेलेंगे. बता दें कि उन्होंने इस साल रिकॉर्ड 10वां फ्रेंच ओपन खिताब भी जीता है.

यह भी पढ़ें: रफाल नडाल के खेल से स्पेन फिर डेविस कप विश्व ग्रुप में

विश्व के नंबर वन खिलाड़ी नडाल का सामना रविवार को फाइलन में अब 32वें स्थान पर काबिज केविन एंडरसन के साथ होगा, जो 52 साल में ग्रैंडस्लैम के खिताबी मुकाबले में जगह बनाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हैं. एंडरसन ने स्पेन की 12वीं वरीयता प्राप्त पाब्लो कैरेंनो बस्टा को 4-6, 7-5, 6-3, 6-4 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैंम फाइनल में जगह बनाई है.

रविवार को होने वाले फाइनल में अब नडाल को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, जिन्होंने एंडरसन के खिलाफ अब तक अपने चारों मुकाबलों में जीत दर्ज की है. स्पेन के इस दिग्गज खिलाड़ी ने हालांकि कहा कि वह अपने विरोधी को हल्के में नहीं ले रहे.

यह भी पढ़ें: सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच के घर आई 'एक नन्ही परी'

क्वार्टर फाइनल में चार सेट में रोजर फेडरर को हराने वाले 2009 के चैंपियन डेल पोत्रो सेमीफाइनल के दौरान थके हुए लग रहे थे. उन्होंने पहले सेट जीता, लेकिन इसके बाद थकान उन पर हावी होने लगी और नडाल की ताकत तथा फुर्ती का उनके पास कोई जवाब नहीं था. नडाल ने इस मैच में 45 विनर लगाए और 20 सहज गलतियां की, जबकि डेल पोत्रो 23 ही विनर लगा पाए और उन्होंने 40 सहज गलतियां की.

VIDEO: ऑस्ट्रेलियन ओपन में रोजर फेडरर की बादशाहत, 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता

इस बीच नीदरलैंड के जीन जूलियन रोजर और रोमानिया के होरिया तेकाऊ ने अमेरिकी ओपन के पुरुष युगल का खिताब जीता. इस 12वीं वरीय जोड़ी ने फेलिसियानो लोपेज और मार्क लोपेज की स्पेन की 11वीं वरीय जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराकर अपना पहला अमेरिकी ओपन खिताब जीता.
.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com