विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2017

टेनिस : स्‍पेन के राफेल नडाल बन सकते हैं नंबर एक खिलाड़ी

स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल दोबारा से टेनिस वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी बन सकते हैं.

टेनिस : स्‍पेन के राफेल नडाल बन सकते हैं नंबर एक खिलाड़ी
राफेल नडाल को इस समय दूसरी वरीयता हासिल है (फाइल फोटो)
  • रॉजर कप में कम से कम सेमीफाइनल में पहुंचना होगा
  • 2014 में वर्ल्‍ड नंबर वन रह चुके हैं स्‍पेन के नडाल
  • मरे कमर में तकलीफ के कारण रॉजर कप में नहीं खेलेंगे
नई दिल्‍ली: स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल दोबारा से टेनिस वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी बन सकते हैं. नडाल अगर मॉन्ट्रियल  में होने वाले रॉजर कप के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे तो नंबर एक रैंकिंग हासिल कर सकते हैं. इससे पहले आख़िरी बार नडाल जून 2014 में वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी रहे थे.  मौजूदा वर्ल्ड नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे मॉन्ट्रियल में कमर में तकलीफ़ की वजह से नहीं खेल रहे हैं, वहीं वर्ल्ड नंबर 5 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच कोहनी में तकलीफ़ की वजह से 2017 में आगे नहीं खेलने का फ़ैसला कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें :पांचवें स्थान पर खिसके जोकोविच, एंडी मरे शीर्ष पर

ऐसे में नडाल के पास मौक़ा है सेमीफ़ाइनल तक का सफ़र तय कर नंबर की रैंकिंग हासिल करने का. हालांकि नडाल रैंकिंग के बारे में नहीं सोच रहे हैं 'मैं इसके बारे में कभी भी नहीं सोचता हूं. मैं अपनी तैयारी पर ज़ोर दे रहा हूं. मैं कोशिश कर रहा हूं कि जिस तरीके से सीज़न के शुरुआत में मैंने खेला बस उसी तरह आगे भी खेलते रहूं.' पिछले साल कलाई में चोट की वजह से नडाल ने कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में नहीं खेले, जिसकी वजह से उनकी रैंकिंग लगातार गिरती रही. पिछले साल नडाल पहली बार अपने करियर में टॉप 10 खिलाड़ियों से बाहर भी हुए लेकिन साल के अंत में वो 9वें नंबर पर रहने में कामयाब रहे.

यह भी पढ़ें : नडाल ने स्टैन वावरिंका को हराकर रिकॉर्ड दसवां फ्रेंच ओपन खिताब जीता

इस साल के शुरुआत से ही नडाल ने काफ़ी सोच-विचार कर एक सटीक प्लानिंग के साथ टूर्नामेंट में हिस्सा लिया. नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन के फ़ाइनल में पहुंचे लेकिन रोजर फ़ेडरर से हार गए. इस साल नडाल ने तीन साल में पहली बार कोई कोई ग्रैंडस्लैम जीता जो फ़्रेंच ओपन रहा. नडाल ने रिकॉर्ड 10वीं बार फ़्रेंच ओपन जीता. हालंकि नडाल को विंबलडन के चौथे राउंड में ही हार का सामना करना पड़ा.

वीडियो : नडाल को हराकर फेडरर बने चैंपियन



रोजर फ़ेडरर ने नडाल के नंबर एक बनने की संभावना पर ख़ुशी ज़ाहिर की. 'ये ख़ुशी की बात होगी. मुझे याद है पिछले साल कैसे नडाल चोट से परेशान रहे हैं और अब वो नंबर एक बनने के क़रीब हैं. रिकॉर्ड 10वीं बार फ्रेंच ओपन जीतने के बाद नडाल नंबर एक बनने का हक़ रखते हैं.'
-------------------------------------------
2017 में नडाल का सिंगल्स में प्रदर्शन
-----------------------------------------


टूर्नामेंट                         नतीजा
ब्रिसबेन इंटरनेशनल         क्वार्टर फ़ाइनल तक पहुंचे
ऑस्ट्रेलियन ओपन        उपविजेता रहे
मैक्सिकन ओपन        उपविजेता रहे
इंडियन वेल्स मास्टर्स        चौथे राउंड में हारे
मियामी ओपन        उपविजेता रहे
मोंटे कार्लों मास्टर्स        जीते
बार्सिलोना ओपन        जीते
मैड्रिड ओपन         जीते
इटालिया ओपन        क्वार्टर फ़ाइनल तक पहुंचे
फ़्रेंच ओपन            जीते
विंबलडन            चौथे राउंड में हारे
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rafael Nadal, World No 1
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com