विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2016

रियो ओलिंपिक : अब टेनिस स्टार राफेल नडाल ने भी अपने खेलने पर जताया संदेह

रियो ओलिंपिक : अब टेनिस स्टार राफेल नडाल ने भी अपने खेलने पर जताया संदेह
राफेल नडाल (फाइल फोटो)
रियो डि जेनेरियो: विश्व के पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने रियो ओलिंपिक-2016 में शामिल होने को लेकर आशंका जताई है. नडाल का कहना है कि वह अभी पूर्ण रूप से अपनी कलाई की चोट से नहीं उबर पाए हैं.

अपने अब तक के करियर में 14 बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके नडाल मई में फ्रेंच ओपन से नाम वापस लेने के बाद से खेल से अलग हैं. नडाल ने ब्राजील पहुंचने के बाद संवाददाताओं को बताया, "मैं किसी भी वर्ग में बेहतरीन स्तर में खेल पाने के लिए सक्षम नहीं हो पाऊंगा. मैंने पिछले दो माह से टेनिस नहीं खेला है और न ही पर्याप्त प्रशिक्षण लिया है."

विश्व के पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी ने कहा, "मैं यहां कुछ दिनों तक प्रशिक्षण करूंगा, ताकि यह फैसला ले सकूं कि मैं अपना बेहतरीन प्रदर्शन देने के लिए तैयार हूं या नहीं."

नडाल ने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन कलाई की चोट के कारण 2012 लंदन ओलिंपिक में हिस्सा नहीं ले पाए थे. रियो ओलिंपिक-2016 के उद्धघाटन समारोह में नडाल को स्पेन के राष्ट्रध्वज धारक के रूप में देखा जा सकता है और वह यहां टेनिस स्पर्धा में एकल वर्ग और फ्रेंच ओफन विजेता गार्बिने मुगुरुजा के साथ मिश्रित युगल में खेलते नजर आएंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राफेल नडाल, रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, ओलिंपिक, टेनिस, Rafael Nadal, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Olympics, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com