राफेल नडाल ने मायेर को 6-7 (3-7), 6-3, 6-1, 6-4 से मात दी (फाइल फोटो)
- नडाल ने अर्जेंटीना के मायरे को संघर्ष के बाद दी मात
- स्पेन के लोपेज से सीधे सेटों में जीते रोजर फेडरर
- डोमिनिक थीम भी अंतिम 16 में पहुंच गए हैं
न्यूयॉर्क:
पांच बार अमेरिका ओपन का खिताब जीत चुके दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने छठी बार इस टूर्नामेंट को जीतने के लक्ष्य से प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपनी अच्छी फॉर्म को बनाए रखते हुए टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी नडाल ने अर्जेटीना के खिलाड़ी लियोनाडरे मायेर को पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया.
तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त फेडरर ने पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में स्पेन के खिलाड़ी फेलिसियानो लोपेज को सीधे गेमों में 6-3, 6-3, 7-5 से मात दी. दूसरी ओर, नडाल ने तीन घंटे और 16 मिनट तक लंबे चले इस मुकाबले में नडाल ने 59वीं विश्व वरीयता प्राप्त मायेर को 6-7 (3-7), 6-3, 6-1, 6-4 से मात दी.
यह भी पढ़ें : टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स ने बेटी को जन्म दिया मैच के बाद एक बयान में नडाल ने कहा, "मेरे सारे मैच काफी मुश्किल थे और मैं इनमें जीत हासिल कर काफी खुश हूं. मैंने इस मैच में मानसिक रूप से अंतिम पल तक संघर्ष किया है." प्री-क्वार्टर फाइनल में नडाल का सामना यूक्रेन के खिलाड़ी एलेक्जेंडर डोल्गोपोलोव से होगा.
वीडियो: ऑस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर की बादशाहत
स्विस टेनिस स्टार फेडरर के अलावा, डोमिनिक थीम ने भी अच्छी कोशिश जारी रखते हुए अंमित-16 में प्रवेश किया है. स्विट्जरलैंड के 36 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी फेडरर का सामना अंतिम-16 में जर्मनी के फिलिप कोलश्रेबर से होगा. फेडरर ने अपने करियर में अब तक पांच बार (2004, 2005, 2006, 2007, 2008) इस टूर्नामेंट में जीत कायम की है. आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त थीम ने पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में आदरियान मनारियो को मात दी. ऑस्ट्रिया के टेनिस खिलाड़ी थीम ने फ्रांस के मारियान को सीधे गेमों में 7-5, 6-3, 6-4 से हराया. थीम का सामना प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेटीना के खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोटरो से होगा। 28वीं विश्व वरीयता प्राप्त पोटरो ने तीसरे दौर में स्पेन के रोबटरे बटिस्टा को 6-3, 6-3, 6-4 से मात दी थी. (इनपुट : एजेंसी)
तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त फेडरर ने पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में स्पेन के खिलाड़ी फेलिसियानो लोपेज को सीधे गेमों में 6-3, 6-3, 7-5 से मात दी. दूसरी ओर, नडाल ने तीन घंटे और 16 मिनट तक लंबे चले इस मुकाबले में नडाल ने 59वीं विश्व वरीयता प्राप्त मायेर को 6-7 (3-7), 6-3, 6-1, 6-4 से मात दी.
यह भी पढ़ें : टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स ने बेटी को जन्म दिया
वीडियो: ऑस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर की बादशाहत
स्विस टेनिस स्टार फेडरर के अलावा, डोमिनिक थीम ने भी अच्छी कोशिश जारी रखते हुए अंमित-16 में प्रवेश किया है. स्विट्जरलैंड के 36 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी फेडरर का सामना अंतिम-16 में जर्मनी के फिलिप कोलश्रेबर से होगा. फेडरर ने अपने करियर में अब तक पांच बार (2004, 2005, 2006, 2007, 2008) इस टूर्नामेंट में जीत कायम की है. आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त थीम ने पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में आदरियान मनारियो को मात दी. ऑस्ट्रिया के टेनिस खिलाड़ी थीम ने फ्रांस के मारियान को सीधे गेमों में 7-5, 6-3, 6-4 से हराया. थीम का सामना प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेटीना के खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोटरो से होगा। 28वीं विश्व वरीयता प्राप्त पोटरो ने तीसरे दौर में स्पेन के रोबटरे बटिस्टा को 6-3, 6-3, 6-4 से मात दी थी. (इनपुट : एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
US Open, Rafael Nadal