विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2017

बैडमिंटन : पीवी सिंधु कोरिया ओपन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंचीं

भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कोरिया ओपन टूर्नामेंट की अपनी पहली बाधा आसानी से पार करते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली है. सिंधु के अलावा पुरुष खिलाड़ी पी. कश्‍यप भी दूसरे दौर में पहुंच गए हैं.

बैडमिंटन : पीवी सिंधु कोरिया ओपन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंचीं
पीवी सिंधु ने हांगकांग की चेउंग को 21-13, 21-8 से पराजित किया (फाइल फोटो)
  • सिंधु ने 17वीं वरीयता प्राप्त चेउंग नगान यी को मात दी
  • कश्यप ने सु जेन हाओ को 21-13, 21-16 से हराया
  • प्रणव-सिक्‍की की जोड़ी पहले दौर में अपना मैच हारी
सियोल: भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कोरिया ओपन टूर्नामेंट की अपनी पहली बाधा आसानी से पार करते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली है. सिंधु के अलावा पुरुष खिलाड़ी पी. कश्‍यप भी दूसरे दौर में पहुंच गए हैं.  विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली सिंधु ने बुधवार को महिला एकल वर्ग के पहले दौर में 17वीं विश्व वरीयता प्राप्त चेउंग नगान यी को मात दी. दुनिया में चौथा वरीयता प्राप्‍त सिंधु ने हांगकांग की चेउंग को सीधे गेमों में 21-13, 21-8 से मात दी. दूसरे दौर में उनका मुकाबला थाईलैंड की नितचाओन जिंदापोल से होगा. प्रणव जैरी चोपड़ा और एन.सिक्की रेड्डी की जोड़ी को मिश्रित युगल के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा है.

यह भी पढ़ें : गुरु के लिए फिल्म प्रोड्यूसर बन गईं बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु

उधर पुरुषों के एकल मुकाबले के पहले दौर में कश्यप ने चीनी ताईपे के सु जेन हाओ को सीधे गेमों में 21-13, 21-16 से हराया. उनका सामना अब अगले दौर में शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त कोरियाई खिलाड़ी सोन वान हो से होगा. इससे पहले कश्यप ने क्वालीफिकेशन राउंड में खेले गए दो मैचों में जीत हासिल करते हुए मुख्य दौर में प्रवेश किया था.

वीडियो : वर्ल्‍ड बैडमिंटन में सिल्‍वर जीतकर देश लौटीं सिंधु
क्‍वालिफाइंग राउंड में उन्‍होंने अपने पहले मैच में चीनी ताइपे के लिन यु सिन को 35 मिनट में 21-19, 21-19 से मात दी थी वहीं दूसरे मैच में उन्होंने चीनी ताइपे के ही कान चाओ यु को 21-19, 21-18 से पराजित करते हुए मुख्य दौर में जगह बनाई.  कश्यप के अलावा मिश्रित युगल में अश्विनी पोनप्पा और सातविकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी ने भी दोनों राउंड में विजय प्राप्त करते हुए मुख्य दौर में जगह बनाई है.(इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PV Sindhu, Korea Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com