विज्ञापन

वकार यूनिस ने इस खिलाड़ी को बताया टेस्ट क्रिकेट का सबसे अंडररेटेड बल्लेबाज,बोले- उतनी पहचान नहीं मिली जितने वह हकदार थे

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास से उस बल्लेबाज का नाम बताया है जिसे वो सबसे अंडररेटेड बल्लेबाज मानते हैं, वकार के अनुसार उस बल्लेबाज को टेस्ट में वह पहचान नहीं मिली जिसके वो हकदार थे.

वकार यूनिस ने इस खिलाड़ी को बताया टेस्ट क्रिकेट का सबसे अंडररेटेड बल्लेबाज,बोले- उतनी पहचान नहीं मिली जितने वह हकदार थे
वकार यूनिस ने चुना टेस्ट क्रिकेट का सबसे अंडररेटेड बैटर, नाम सुनकर चौंक जाएंगे फैंस

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने उस बल्लेबाज के बारे में बात की है जिसे वो टेस्ट क्रिकेट का सबसे अंडररेटेड बल्लेबाज मानते हैं. वह बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि क्रिस गेल है. गेल को लेकर वकार ने कहा कि, वह टेस्ट में भी बेहतरीन था. लेकिन आज के संदर्भ में उसके बारे में सिर्फ  टी-20 को लेकर बात होती है, आप देखिए न उसने टेस्ट में 100 मैच खेले हैं लेकिन कोई उसके 100 टेस्ट के बारे में बात नहीं करता है. वकार ने ये भी कहा कि टेस्ट में उसके नाम दो तिहरा शतक है. यह कोई आम बात नहीं है लेकिन उसके टी-20 क्रिकेट खेलने के अंदाज ने यह भूला दिया कि वह टेस्ट में भी कमाल था. मैं गेल के टेस्ट क्रिकेट का सबसे अंडररेटेड बल्लेबाज मानता हूं, मुझे लगता है कि गेल के टेस्ट रिकॉर्ड के बारे में भी बात होनी चाहिए"

बता दें कि क्रिस गेल ने टेस्ट में 15 शतक लगाए हैं जिसमें दो तिहरा शतक हैं. गेल ने 103 टेस्ट मैचों में 42 के औसत के साथ 7214 रन बनाने में सफलता हासिल की है जिसमें उनके नाम 37 अर्धशतक भी हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

दूसरी ओर टेस्ट में वेस्टइंडीज बल्लेबाजों के बारे में बात की जाए तो गेल वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 8वें नंबर पर है. वेस्टइंडीड के लिए सबसे ज्यादा रन टेस्ट में क्रिस गेल ने बनाए हैं. गेल ने 11912 रन बनाए हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर चंद्रपॉल हैं. शिवनारायण चन्द्रपॉल ने वेस्टइंडीडज के लिए टेस्ट में 11867 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है. तीसरे नंबर पर विवियन रिचर्ड्स हैं. 

रिचर्ड्स ने 8540 रन बनाए हैं. नंबर 4 पर गैरी सोबर्स हैं. उनके नाम टेस्ट में 8032     रन दर्ज है. गॉर्डन ग्रीनिज ने वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट में 7558 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है. इसके बाद क्लाइव लॉयड हैं जिन्होंने 7515 रन टेस्ट में बनाए हैं. इसके बाद डेसमंड हेन्स हैं जिन्होंने टेस्ट में 7487 रन बनाए हैं. इसके बाद नंबर 8 पर क्रिस गेल हैं, गेल टेस्ट में 7214 रन बनाने में सफल रहे हैं. 

यह भी पढ़ें | वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे तेज गेंद का फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड खतरे में? शोएब अख्तर ने चुना अपना उत्तराधिकारी

यह भी पढ़ें | भुवनेश्वर कुमार को खिलाना बड़ी गलती? इरफान पठान ने गंभीर और चयनकर्ताओं पर उठाए सवाल, बोले- समझ से परे...

यह भी पढ़ें | एक कैलेंडर ईयर में T20I में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर, बाबर नंबर-1, श्रेयस ने रोहित को पछाड़ा

यह भी पढ़ें | कोहली-रोहित नहीं, गौतम गंभीर का बड़ा दावा, बोले- वनडे सीरीज में भारत चमका तो श्रेय इन खिलाड़ियों को जाएगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Waqar Younis, Christopher Henry Gayle, India, West Indies, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com