पीएसजी की शानदार जीत में नेमार ने दो गोल दागे (फाइल फोटो)
- मैच पीएसजी की टीम ने 6-2 के अंतर से जीता
- नेमार ने पांचवें मिनट में ही टीम का पहला गोल दागा
- इसके बाद 40वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला
पेरिस:
ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस के लीग-1 मैच में अपनी टीम पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) को बड़ी जीत दिला दी. नेमार के दो गोल की मदद से पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) टीम ने अब तक अजेय रही बोर्डोक्स की टीम को 6-2 से शिकस्त दी. नेमार ने मैच में जादुई प्रदर्शन किया. खेल के पांचवें मिनट में ही 30 गज की दूरी से फ्री किक को गोल में बदला. सात मिनट के बाद एडिनसन कावानी ने गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया.
यह भी पढ़ें : बार्सिलोना क्लब ने नेमार पर कानूनी कार्रवाई शुरू की
थामस मेयुनिर के 21वें मिनट में किये गये गोल से पीएसजी की टीम 3-0 से आगे हो गई, लेकिन 30वें मिनट में बोर्डोक्स की ओर से वाई सांखरे ने गोल कर अंतर को कम किया. खेल के 40वें मिनट में नेमार ने पेनल्टी को गोल में तब्दील किया. इसके पांच मिनट बाद जूलियन ड्रैक्सलर के गोल से मध्यांतर से पहले टीम ने 5-1 से बढ़त बना ली. दूसरे हाफ में भी पीएसजी का दबदबा कायम रहा और 58वें मिनट में फ्रांस के युवा खिलाड़ी के एमबाप्पे ने गोल दागा. मैच के आखिरी मिनट में बोर्डोक्स की ओर से सांत्वना गोल मैल्कम सिल्वा डी ओलिवेरा ने किया.
वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने स्वर्ण पदक जीता
गौरतलब है कि नेमार ने इसी वर्ष स्पेन के बार्सिलोना क्लब को छोड़कर पीएसजी से जुड़ने का निर्णय लिया है. उन्होंने लीग-1 टीम के साथ पांच साल का करार किया है. नेमार के लिए अपनी टीम में लाने के लिए पीएसजी ने 1673 करोड़ रुपये दिए है. इस रिकॉर्ड डील के बाद नेमार ने कहा था, "मैं नई चुनौतियों का सामना करने के लिए पेरिस आना चाहता था. इसलिए नहीं है कि मैं बार्सिलोना में स्टार नहीं था. मैं वहां बहुत अच्छे से था. मैं पैसा कमाने के लिए पीएसजी से खेलने के लिए नहीं आया हूं."

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
PSG, Neymar