नेमार
- ब्राजील की बल्ले-बल्ले!
- सितारे की सुपर वापसी!
- प्रशंसकों को रिकॉर्ड का इंतजार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
ब्राजील ने रूस में 14 जून से शुरू होने वाले फीफा विश्व कप से पहले रविवार को यहां खेले गए दोस्ताना मैच में क्रोएशिया को 2-0 से मात दी. रिपोर्ट के अनुसार, पांव में लगी चोट के बाद वापसी कर रहे नेमार ने 69वें मिनट में आकर्षक गोल किया. नेमार की इस शानदार वापसी से ब्राजील टीम को काफी कॉन्फिडेंस मिला है, जो इन दिनों विश्व कप की तैयारियों में व्यस्त है.
यह भी पढ़े: खुलासा! जिनेडिन जिडान की इस बात से खफा हो रियल मेड्रिड का साथ छोड़ा था जेम्स रॉड्रिगेज ने
VIDEO: नॉर्थ-ईस्ट इलाके में फुटबॉल की लोकप्रियता देखते ही बनती है. बता दें कि 26 वर्षीय नेमार को ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने की सूची में तीसरे नंबर पर आने के लिए अब केवल एक गोल की दरकार है. बता दें इस मामले में अभी तक पेले (77), रोनाल्डो (62) और रोनाल्डो (55) ही नेमार (53) से आगे हैं.
फीफा विश्वकप 2018 का पूरा शेड्यूल
एनफील्ड पर खेले गए इस मैच में शुरुआत से दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन कोई भी टीम पहले हाफ में गोल नहीं दाग पाई. नेमार को फर्नाडिन्हो की जगह 45वें मिनट में मैदान पर लाया गया और ब्राजील के खेल में आक्रामकता दिखनी शुरू हो गई.NEYMAR IS BAAAAACK!!!!!!! Brasil 1-0 Croatia#BRACRO #Neymar #Brazil pic.twitter.com/xptmAMLI8W
— QUALITY (@Quality_HReel) June 3, 2018
यह भी पढ़े: खुलासा! जिनेडिन जिडान की इस बात से खफा हो रियल मेड्रिड का साथ छोड़ा था जेम्स रॉड्रिगेज ने
मैच के 69वें मिनट में नेमार ने अपना जलवा दिखाया और शानदार गोल दागते हुए ब्राजील को 1-0 की बढ़त दिला दी. इसके बाद, क्रोएशिया ने बराबरी का गोल करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं पाई. इंजुरी टाइम (93वें मिनट) में लिवरपूल के स्ट्राइकर रोबटरे फिर्मिनो ने गोल कर अपनी टीम की जीत 2-0 से सुनिश्चित कर दी.Para ti toda honra e toda glória meu Deus, Obrigado
— Neymar Jr (@neymarjr) June 3, 2018
.
@mowasports pic.twitter.com/1pgELUabts
VIDEO: नॉर्थ-ईस्ट इलाके में फुटबॉल की लोकप्रियता देखते ही बनती है. बता दें कि 26 वर्षीय नेमार को ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने की सूची में तीसरे नंबर पर आने के लिए अब केवल एक गोल की दरकार है. बता दें इस मामले में अभी तक पेले (77), रोनाल्डो (62) और रोनाल्डो (55) ही नेमार (53) से आगे हैं.
फीफा विश्वकप 2018 का पूरा शेड्यूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं