विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2017

टेबल टेनिस : पोलैंड ओपन में सौम्यजीत-हरमीत ने जीता रजत पदक

भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्‍यजीत घोष और हरमीत देसाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पोलिश ओपन में रजत पदक जीता है.

टेबल टेनिस : पोलैंड ओपन में सौम्यजीत-हरमीत ने जीता रजत पदक
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • फाइनल में हांगकांग के कित हो-एनजी की जोड़ी से मैच हारे
  • सौम्‍यजीत-हरमीत ने सेमीफाइनल में जर्मन जोड़ी को हराया
  • क्‍वार्टर फाइनल में चेक गणराज्‍य की जोड़ी को हराया था
नई दिल्ली: भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्‍यजीत घोष और हरमीत देसाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पोलिश ओपन में रजत पदक जीता है. भारत की शीर्ष युगल जोड़ी सौम्यजीत घोष और हरमीत देसाई ने रविवार देर रात पोलैंड में 2017 आईटीटीएफ चैलेंज पोलिश ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह पदक हासिल किया. प्रतियोगिता के फाइनल में सौम्‍यजीत और हरमीत को हांगकांग की क्वान कित हो और पाक नाम एनजी की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें : टेबल-टेनिस को भी पीवी सिंधु जैसी रोल मॉडल की जरूरत : मनिका बत्रा

पांचवीं वरीयता प्राप्त सौम्यजीत और हरमीत की जोड़ी ने चेक गणराज्य के टॉमस कोनेक्नी और टॉमस पोलान्स्की को क्वार्टर फाइनल में 3-2 और सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त जर्मनी के बेनिडिक डूडा और स्टीफन मेंगल की जोड़ी को 3-1 से हराया.

वीडियो: विश्‍व चैंपियनशिप में सिल्‍वर जीतकर लौटीं पीवी सिंधु फाइनल में उनका मुकाबला हांगकांग की क्वान कित हो और पाक नाम एनजी की जोड़ी से हुआ. मैच में भारतीय जोड़ी की शुरुआत दमदार रही और उन्होंने पहला गेम को 12-10 से जीत लिया. लेकिन वह अपने फॉर्म को बरकरार नहीं रख सके और अगले तीन गेम 6-11, 8-11, 9-11 से गंवा बैठे. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Polish Open, Souymajit Ghosh-Harmeet Desai, Silver Medal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com