विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2024

''नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के उदाहरण'' : पीएम मोदी ने सिल्वर मेडल जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा-नीरज चोपड़ा ने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है. भारत को खुशी है कि वह एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं. रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई.

''नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के उदाहरण'' : पीएम मोदी ने सिल्वर मेडल जीतने पर दी बधाई
नई दिल्ली:

ओलंपिक गेम्स में जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि ''रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई. वह आने वाले अनगिनत एथलीटों को अपने सपनों को पूरा करने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे.''

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा है कि, ''नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं! उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है. भारत को खुशी है कि वह एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं. रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई.'' 

उन्होंने आगे लिखा है कि, ''वह आने वाले अनगिनत एथलीटों को अपने सपनों को पूरा करने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neeraj Chopra, PM Modi, Silver Medal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com