विज्ञापन
35 minutes ago

PM Modi LIVE at Major Dhyan Chand Stadium Today to meet Indian contingent: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (15 अक्टूबर 2026) शाम 4:30 बजे राजधानी दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे. जहां वह आइची-नागोया, जापान में देश का झंडा बुलंद करने वाले एथलीटों के दिल की बात सुनेंगे और अपना विचार भी साझा करेंगे. हाल ही में संपन्न हुए एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा था. भारतीय दल ने दमदार खेल दिखाते हुए कुल 85 पदक अपने नाम किए थे. जिसमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक शामिल थे. भारत ने चौथे स्थान पर रहते हुए अपने सफर का समापन किया था. 

PM Modi's interaction with India's Asian Games contingent LIVE Updates

PM Modi Asian Games Interaction LIVE: कार्यक्रम में कौन-कौन होंगे शामिल?

खास कार्यक्रम में भारतीय दल के एथलीट, उनके कोच, सहायक कर्मचारी, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल संघों के प्रतिनिधि तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे. 
 

PM Modi Asian Games Interaction LIVE: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिले थे 85 पदक

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने कुल 85 पदक अपने नाम किए थे. जिसमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक सामिल थे. 
 

PM Modi Asian Games Interaction LIVE: एशियन गेम्स के पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी गुरुवार यानी की आज शाम 4:30 बजे राजधानी दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com