विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2018

FIFA WorldCup 2018: महान फुटबॉलर पेले ने ब्राजील टीम को लेकर किया यह दावा...

महान फुटबॉलर पेले का मानना है कि ब्राजील इसी वर्ष रूस में होने वाले अगले वर्ल्‍डकप में चैंपियन बन सकता है. गौ

FIFA WorldCup 2018: महान फुटबॉलर पेले ने ब्राजील टीम को लेकर किया यह दावा...
ब्राजील में पेले का राष्ट्रीय हीरो के रूप में सम्मान किया जाता है (फाइल फोटो)
  • इसी वर्ष रूस में होना है वर्ल्‍डकप
  • पिछली बार सेमीफाइनल में हारा था ब्राजील
  • महान फुटबॉलरों में शुमार हैं पेले
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो: महान फुटबॉलर पेले का मानना है कि ब्राजील इसी वर्ष रूस में होने वाले अगले वर्ल्‍डकप में चैंपियन बन सकता है. गौरतलब है कि अपने देश में वर्ष 2014 में हुए फुटबॉल वर्ल्‍डकप में खिताब की दावेदार मानी जा रही ब्राजीली टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. पांच बार के चैम्पियन ब्राजील को 2014 में उसकी सरजमीं पर हुए विश्व कप के सेमीफाइनल में जर्मनी ने 7-1 से हराया था.

यह भी पढ़ें: इसलिए जिनेडिन जिडान चुने गए फ्रांस के साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल कोच

दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में शुमार पेले ने कहा कि नये कोच टिटे ने ऐसी टीम तैयार की है जो अतीत की कड़वी यादों को मिटाने में सक्षम है. उन्होंने रियो डि जेनेरो लीग के उद्घाटन के मौके पर कहा,‘जो ब्राजीली हैं और जिनका ब्राजील पर भरोसा है, उनके लिए यह टीम हमेशा खिताब की प्रबल दावेदार रहेगी.’ब्राजील के लिए 1958, 1962 और 1970 में विश्‍वकप जीत चुके पेले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं और लंबे समय बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दिए.

वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने जीता ओलिंपिक गोल्‍ड
गौरतलब है कि ब्राजील में पेले का राष्ट्रीय हीरो के रूप में सम्मान किया जाता है. वर्ष 1940 में जन्‍मे पेले का मूल नाम एडसन अरांटिस डो नेसिमेंटो है. 1992 में पेले को पारिस्थिकी और पर्यावरण के लिये संयुक्त राष्ट्र का राजदूत नियुक्त किया जा चुका है. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com