India hockey Paris Olympics 2024: भारत ने ग्रेट-ब्रिटेन (India vs Great Britain Hockey) को पेरिस ओलंपिक की हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में रविवार को शूटआउट में 4-2 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं. इसके बाद शूटआउट के जरिए विजेता का फैसला हुआ। पीआर श्रीजेश एक बार फिर अपनी स्मार्ट गोलकीपिंग से टीम की जीत के हीरो रहे. इस जीत ने भारत को लगातार दूसरे ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है. बता दें कि इस मैच के दौरैान काफी विवाद भी देखने को मिला. दरअसल, भारत को शूटआउट में जीत मिली लेकिन इस शूट आउट के दौरान एक ऐसा नजरा भी देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.
हुआ ये कि शूटआउट के शुरुआत होने से पहले ग्रेट ब्रिटेन के गोलकीपर को अपने साथ आईपैड रखने की अनुमति दी गई थी जिसे देखकर भारतीय हॉकी खिलाड़ी हैरान रह गए और उन्होंने रेफरी के सामने इसका विराध किया. भारतीय खिलाड़ियों के विरोध करने के बाद रेफरी ने ब्रिटेन के गोलकीपर से डिवाइस जब्त कर ली. जिसके बाद भारत ने दूसरा पेनल्टी शॉट मारा.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
बता दें कि हॉकी इंडिया के रेफरी को लेकर सवाल खड़े किए हैं. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने इस घटना पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि "यह एक ऐसा व्यवधान है जिससे बचा जाना चाहिए." टिर्की ने कहा, "नियमों के अनुसार, जिस तरफ शूटआउट हो रहा है, वहां नोटपैड नहीं रखे जाने चाहिए. इससे व्यवधान पैदा हो सकता है. इस तरह के उच्च स्तरीय मैचों में अधिक सावधानी से अंपायरिंग की आवश्यकता होती है."
Well done, Shiv! What a man!
— Gagan Narang (@gaGunNarang) August 4, 2024
Without taking anything away from the players, Shivendra Singh's keen observation skills during the shootout played a huge role in having an iPad taken off the Field of Play.
Such efforts by the backroom staff deserves boundless praise. pic.twitter.com/odaUrQ1OMJ
इस घटना को लेकर पूर्व ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग ने भी रिएक्ट किया और सोशल मीडिया पर लिखा, "खिलाड़ियों से कुछ भी छीने बिना, शूटआउट के दौरान सपोर्ट स्टाफ के सदस्य शिवेंद्र सिंह के विरोधी टीम पर जो नजर रखी थी उसने आईपैड को खेल के मैदान से हटाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई, बैकरूम स्टाफ द्वारा किए गए ऐसे प्रयास असीम प्रशंसा के पात्र हैं."
हॉकी इंडिया ने रेफरी के बारे में चिंता जताई (Hockey India)
हॉकी इंडिया ने भी रविवार को एक बयान जारी किया, जिसमें ओलंपिक में अंपायरिंग और निर्णय लेने के क्षमता के बारे में गंभीर चिंता व्यक्त की. हॉकी इंडिया ने डिफेंडर अमित रोहिदास को रेड कार्ड दिखाए जाने के मामले में वीडियो रिव्यू के असंगत उपयोग के साथ-साथ ओली पेन द्वारा आईपैड के उपयोग के बारे में भी चिंता जताई है.
हॉकी इंडिया ने वीडियो अंपायर रिव्यू के अनुप्रयोग पर बयान दिया और विशेष रूप से अमित रोहिदास के खिलाफ लाल कार्ड के फैसले की निंदा की और इस फैसले पर सवाल खड़े किए. कई लोगों ने महसूस किया कि रोहिदास ने जो हरकत जानबूझकर नहीं की गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं