प्रतीकात्मक फोटो
- एलेन रोड्रिगेज ने 55वें मिनट में दागा निर्णायक गोल
- हाफटाइम तक दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थीं
- दो गोल से पिछड़ने के बाद माली ने किया अच्छा प्रदर्शन
नवी मुंबई:
दूसरे हाफ में पेनल्टी पर दागे गोल की बदौलत पैराग्वे ने फीफा अंडर 17 वर्ल्डकप के ग्रुप 'बी' मैच में आज यहां माली को 3-2 से हरा दिया. मध्यांतर तक दोनों टीमें 2-2 से बराबर थी जिसके बाद एलेन रोड्रिगेज ने 55वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल दागकर पैराग्वे की जीत सुनिश्चित की. अब्दोल्ये डियाबी के हैंडबाल के कारण पैराग्वे को यह पेनल्टी किक मिली थी जिसे रोड्रिगेज ने अपने दमदार शाट की बदौलत माली के गोलकीपर को छकाते हुए गोल में तब्दील किया.
यह भी पढ़ें : इब्राहिम के गोल ने घाना को दिलाई कोलंबिया पर जीत
माली ने काफी मूव बनाए लेकिन अधिकांश मौकों पर उसके खिलाड़ी लंबी दूरी से गेंद को बार के ऊपर से मार गए. इससे पहले पैराग्वे ने 12वें मिनट में एंटोनियो गेलीनो के गोल की बदौलत बढ़त बनाई। पांच मिनट बाद माली के डिफेंस की खामी के कारण पैराग्वे ने लियोनार्डों सांचेज की बदौलत अपना दूसरा गोल करते हुए 2-0 की बढ़त बनाई. तीन मिनट बाद हालांकि माली ने हादजी ड्रेम के गोल से 20वें मिनट में स्कोर 1-2 किया. शुरुआत में पैराग्वे ने आक्रामक रुख अपनाया था लेकिन दो गोल से पिछड़ने के बाद माली ने शानदार खेल दिखाया.
वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने ओलिंपिक गोल्ड जीता
माली के लसाना नादिये ने 30वें मिनट में दमदार शाट लगाया लेकिन गेंद क्रासबार से टकराकर बाहर चली गई. गत उपविजेता माली ने हालांकि चार मिनट बाद बराबरी हासिल कर ली. जेमोसा त्राओरे ने बायें छोर से शानदार मूव बनाया और गेंद नादिये की ओर बढ़ाई जिन्होंने इसे गोल में पहुंचा दिया. दूसरे हाफ में पिछड़ने के बाद माली को बराबरी हासिल करने के कुछ मौके मिले लेकिन टीम गोल नहीं कर सकी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
FIFA U-17 World Cup, Paraguay