विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2012

पेस-सानिया क्वार्टरफाइनल में हारकर ओलिंपिक से बाहर

भारतीय टेनिस का लंदन ओलिंपिक खेलों में अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त हुआ। लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा की जोड़ी मिश्रित युगल के क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: भारतीय टेनिस का लंदन ओलिंपिक खेलों में अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त हुआ। लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा की जोड़ी मिश्रित युगल के क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गई।

पेस-सानिया को बेलारूस की शीर्ष वरीय जोड़ी मैक्स मिर्नयी और विक्टोरिया अजारेंका से अंतिम आठ चरण के मैच में 5-7, 6-7 से हार गई। यह मैच खराब रोशनी के कारण दो दिन तक चला।

भारतीय जोड़ी शुक्रवार को खेल रोके जाने तक दूसरे सेट में 2-3 से पीछे चल रही थी।

पेस-सानिया ने कड़ी चुनौती दी लेकिन ब्रेक प्वाइंट को नहीं भुनाने की असफलता से उन्होंने मौका गंवा दिया। दूसरे सेट में आठ मौकों में से वे केवल एक को ही अंक में तब्दील कर सके।

भारतीय जोड़ी ने दूसरे सेट को टाई ब्रेकर तक पहुंचा दिया जो काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

मिश्रित युगल स्पर्धा में भारत को पदक का दावेदार माना जा रहा था क्योंकि इसमें ड्रा में केवल 16 जोड़ियां थी और कांस्य पदक जीतने के लिए टीम को केवल तीन मैच जीतने की जरूरत थी।

इस हार का मतलब है कि सानिया का करियर बिना ओलिंपिक पदक के ही समाप्त होगा क्योंकि चोटों से जूझने वाली यह भारतीय शायद ब्राजील में अगला ओलिंपिक नहीं खेल सके।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पेस-सानिया, Paes-Sania, क्वार्टरफाइनल, London Olympics, ओलिंपिक से बाहर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com