विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2018

टेनिस : मियामी ओपन के फाइनल में स्टीफंस व ओस्टापेंको के बीच होगा मुकाबला...

मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में अमेरिकी ओपन चैम्पियन स्लोआने स्टीफंस का सामना फ्रेंच ओपन की विजेता येलेना ओस्टापेंको से होगा.

टेनिस : मियामी ओपन के फाइनल में स्टीफंस व ओस्टापेंको के बीच होगा मुकाबला...
लातविया की येलेना ओस्टापेंको ने अमेरिका की डेनिले कोलिंस को 7-6, 6-3 से हराया (फाइल फोटो)
  • स्लोआने स्टीफंस ने विक्टोरिया अजारेंका को हराया
  • येलेना ओस्टापेंको ने डेनिले कोलिंस को दी शिकस्‍त
  • पुरुष वर्ग में कारेनो बुस्‍टा सेमीफाइनल में पहुंचे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मियामी: मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में अमेरिकी ओपन चैम्पियन स्लोआने स्टीफंस का सामना फ्रेंच ओपन की विजेता येलेना ओस्टापेंको से होगा. प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैचों में स्टीफंस ने विक्टोरिया अजारेंका को हराया, वहीं ओस्टापेंको नेअमेरिकी क्वालीफायर डेनिले कोलिंस को हराया. वर्ल्ड नम्बर-12 स्टीफंस ने बेलारूस की अजारेंका को 3-6, 6-2, 6-1 से मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई. एक अन्‍य सेमीफाइनल में लातविया की ओस्टापेंको ने अमेरिकी कोलिंस को 7-6, 6-3 से हराया.मैच के बाद एक बयान में स्टीफंस ने कहा, "मैं जानती थी कि मुझे इस टूर्नामेंट में बने रहना है. अजारेंका बेहतरीन खिलाड़ी हैं. फाइनल में पहुंचने का अहसास शानदार है."

यह भी पढ़ें: फ्रेंच ओपन में नहीं खेलेंगे फेडरर, वर्ल्ड नम्बर-1 बनेंगे नडाल

फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी खिलाड़ी ओस्टापेंको ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं अब एक शांत और मानसिक तौर पर मजबूत खिलाड़ी हूं. मैं अब नियमित रूप से आगे बढ़ती जा रही हूं. मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ा है." दोनों खिलाड़ी शनिवार को खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी.

वीडियो: वीनस को हराकर सेरेना ने जीता 23वां ग्रैंडस्‍लैम

उधर,प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में स्पेन के टेनिस खिलाड़ी पाब्लो कारेनो बुस्टा ने क्वार्टर फाइनल मैच में वर्ल्ड नम्बर-8 दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को मात दी. इस जीत से कारेना सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. कारेनो ने मैच के बाद एक बयान में कहा, "इस मैच को देखने आए लोग शानदार थे. ऐसे भी मौके आए जब मेरे रोंगटे खड़े हो गए." स्टेडियम में मैच देखने आए दर्शक उनका समर्थन करते हुए उनका नाम पुकार रहे थे.  (इनपुट: आईएएनएस)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com