विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2018

Miami Masters Open: फाइनल में पहुंचे जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वारेव

एक बार को ऐसा लगा कि मैच लंबा खिंचेगा, लेकिन ज्वरेव ने अच्छी वापसी की. और वह सीधे सेटों में ही मैच जीतने में कामयाब रहे

Miami Masters Open: फाइनल में पहुंचे जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वारेव
जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वरेव मुकाबला जीतने के बाद
  • सीधे सेटों में जीते एलेक्जेंडर ज्वरेव
  • दूसरे सेट में शुरुआत आसान नहीं रही
  • पिछड़ने के बाद जीता दूसरा सेट
मियामी: जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वरेव ने स्पेन के पाब्लो कारेनो को मात देते हुए मियामी मास्टर्स ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में ज्वरेव ने दूसरे गेम में शानदार ब्रैक बॉल के साथ शुरुआत की. एक बार को ऐसा लगा कि मैच लंबा खिंचेगा, लेकिन ज्वरेव ने अच्छी वापसी की. और वह सीधे सेटों में ही मैच जीतने में कामयाब रहे. पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच बहुत ही कांटे की टक्कर देखने को मिली. और एक समय स्कोर पहले सेट में 5-5 की बराबरी पर पहुंच गया था. यहां स्पेनिश खिलाड़ी ने गेम में 30-0 से बढ़त ले ली थी, लेकिन जर्मन खिलाड़ी ने वापसी की और शानदार शॉट लगाते हुए पहला सेट अपने नाम कर लिया. निश्चित ही पहला गेम अपनी झोली में डालने का मनोवैज्ञानिक फायदा एलेक्जेंडर ज्वरेव को मिला.

यह भी पढ़ें: Santosh Trophy: क्या 34वीं बार खिताब अपनी झोली में डाल पाएगा बंगाल? आज खेला जाएगा फाइनल

लेकिन पहला सेट जीतने के बावजूद एलेक्जेंडर के लिए दूसरे सेट में शुरुआत आसान नहीं रही. पाब्लो फिर से वापसी करने में जुटे थे और उन्होंने बढ़त बना ली थी, लेकिन ज्वरेव ने पिछड़ने के बावजूद फिर से गेम में 3-3 से बराबरी कर ली. 

VIDEO: पिछले साल 23वां ग्रैंडस्लैम जीतने के बाद सेरेना विलियम्स
इस स्कोर पर बराबरी पर आने के बाद ज्वरेव ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और सेट के साथ मैच भी अपनी झोली में डाल लिया. एलेक्जेंडर ज्वेरव ने मैच  7-6 (4), 6-2 से जीता


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Miami Masters Open 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com