जॉन इसनेर ट्रॉफी के साथ
- वर्ल्ड नंबर-4 हैं एलेक्जेंडर ज्वेरेव
- मैंने इस बारे में सोचा भी नहीं था-इसनेर
- 'यह जीत आत्मविश्वास बढ़ाएगी'
मियामी:
अमरीका के टेनिस खिलाड़ी जॉन इसनेर ने उलटफेर करते हुए करियर का पहला मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट खिताब अपने नाम किया. रविवार रात खेले गए पुरुष एकल वर्ग के खिताबी मुकाबले में इसनेर ने वर्ल्ड नम्बर-4 एलेक्जेंडर ज्वेरेव को मात दी. ज्वेरेव को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था क्योंकि उन्होंने कुछ अच्छे परिणाम दिए थे, लेकिन उनका खिताब जीतने का सपना अधूरा ही रह गया.
यह भी पढ़ें:
VIDEO: चलिए आप इसनेर के विजयी शॉट का भी लुत्फ उठा लीजिए.
इसनेर ने जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी ज्वेरेव को फाइनल मैच में अपनी खिताबी जीत के बाद कहा कि मैंने इस बारे में सोचा भी नहीं था. मैं काफी खराब खेल रहा था। मैंने तीन सेट में अपना पहला मैच जीता.So this is what @rogerfederer feels like every other week. @miamiopen . Happy Easter!!! ???? pic.twitter.com/4KsHiEeRMX
— John Isner (@JohnIsner) April 1, 2018
यह भी पढ़ें:
इसनेर ने जर्मन खिलाड़ी ज्वेरेव को 6-7 (4-7), 6-4 और 6-4 से मात देकर खिताबी जीत तो हासिल की, साथ ही उन्होंने अपने करियर में पहली बार बड़ी उपलब्धि को भी हासिल कर लिया. इसनेर ने कहा कि एक खिताब जीतने से आपका आत्मविश्वास बढ़ जाता है।"Hometown hero!
— ATP World Tour (@ATPWorldTour) April 1, 2018
John Isner clinches his first #ATPMasters1000 on home soil after a 6-7 (4), 6-4, 6-4 victory at the @MiamiOpen
In case you missed it https://t.co/chUtgegaZy pic.twitter.com/2cEfDi0tKK
VIDEO: चलिए आप इसनेर के विजयी शॉट का भी लुत्फ उठा लीजिए.
इस खिताबी जीत के साथ ही इसनेर ने विश्व के 10 शीर्ष खिलाड़ियों में जगह बना ली है.This @miamiopen final is
— Tennis TV (@TennisTV) April 1, 2018
A winner apiece with the second set on the line - but which point was better?#MiamiOpen pic.twitter.com/TD7TZo3EkT
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Miami Open 2018