प्रणय ने इंडोनेशिया के शेसार हिसेर रूस्टाविटो 21-14 , 21-16 से मात दी (फाइल फोटो)
- अजय जयराम को पहले दौर में चिया हुंग लू से मिली हार
- प्रणय और कश्यप ने इंडोनेशिया के खिलाड़ियों को हराया
- सिरिल वर्मा, सौरभ वर्मा और प्रतुल जोशी ने भी जीत दर्ज की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ऑकलैंड:
यूएस ओपन विजेता एचएस प्रणय और राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन पारूपल्ली कश्यप न्यूजीलैंड ग्रांप्री गोल्ड बैडमिंटन के दूसरे दौर में पहुंच गए जबकि विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुके अजय जयराम पहले ही दौर में हार गए. चौथी वरीयता प्राप्त प्रणय ने इंडोनेशिया के शेसार हिसेर रूस्टाविटो को 21-14 , 21-16 से मात दी, वहीं 15वीं वरीयता प्राप्त कश्यप ने इंडोनेशिया के डी हेओम रूम्बाका को 21-5, 21-10 से हराया. प्रणय अब इंडोनेशिया के फिरमान अब्दुल खोलिक से खेलेंगे जबकि कश्यप का सामना स्थानीय खिलाड़ी आस्कर गुओ से होगा.
यह भी पढ़ें : परुपल्ली कश्यप ने हासिल की बड़ी जीत, 21वीं वरीयता के ली हृयून को हराया
युवा बैडमिंटन खिलाड़ी सिरिल वर्मा, प्रतुल जोशी, सौरभ वर्मा, नीरज वशिष्ठ और साहिल सिपानी ने भी जीत के साथ आगाज किया है. सातवीं वरीयता प्राप्त सौरभ ने ऑस्ट्रेलिया के नाथन तांग को 21-17, 21-15 से हराया, वहीं सिरिल ने इंडोनेशिया के रियांतो सुबाजा को 21-13, 21-12 से मात दी. प्रतुल ने स्थानीय खिलाड़ी डैक्सोन वोंग को 21-10, 21-13 से हराया. नीरज ने इंडोनेशिया के एंड्रयू युनांतो को 21-8, 21-9 से शिकस्त दी. साहिल ने न्यूजीलैंड के जोशुआ फेंग को 21-10, 21-10 से हराया.
यह भी पढ़ें : हमवतन परुपल्ली कश्यप को हराकर प्रणय ने जीता खिताब
जयराम को चीनी ताइपै के चिया हुंग लू ने 21 . 19, 21 . 13 से पराजित किया. प्रतुल का सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त चीनी ताइपै के झू वेइ वांग से होगा जबकि नीरज ऑस्ट्रेलिया के एंथोनी जो से खेलेंगे. सौरभ इंडोनेशिया के हेनरिको खो विबोवो से होगा जबकि साहिल 11वीं वरीयता प्राप्त चीनी ताइपै के लिन यू सियेन से खेलेंगे.
वीडियो : गोपीचंद ने बैडमिंटन के बारे में यह कहा
सिरिल का सामना इंडोनेशिया के सपुत्रा विकी एंगा से होगा. भारत के सिद्धार्थ ठाकुर, सचिन रावत, अरूण कुमार, अशोक कुमार हारकर बाहर हो गए. महिला एकल में संयोगिता घोरपड़े को न्यूजीलैंड की शि योंगशी ने 21-11 , 22-24, 23-21 से हार गईं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं