भारत में गोल्फ की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसकी ऊंची लागत अब भी कई युवा खिलाड़ियों के लिए चुनौती बनी हुई है. विशाखापत्तनम में आयोजित NDTV Pro-Am इवेंट के दौरान आंध्र प्रदेश सरकार के एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के महानिदेशक अतुल सिंह ने कहा कि NDTV और Indian Golf Pro League (IGPL) की साझेदारी युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच दे सकती है और खेल को ज्यादा समावेशी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
गोल्फ को युवाओं के लिए सुलभ बनाना जरूरी
NDTV Pro-Am इवेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए अतुल सिंह ने कहा कि गोल्फ अभी भी देश के अधिकांश युवाओं के लिए महंगा खेल माना जाता है. उन्होंने माना कि खेल में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन आर्थिक चुनौतियां कई खिलाड़ियों की राह रोक देती हैं. ऐसे में जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को समर्थन देना समय की मांग है.
NDTV और IGPL की साझेदारी से मिलेगी नई दिशा
अतुल सिंह ने NDTV और Indian Golf Pro League (IGPL) के बीच हुई साझेदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल बड़ी संख्या में युवाओं को गोल्फ की ओर आकर्षित करेगी. उनके अनुसार इस सहयोग के जरिए उभरते खिलाड़ियों को अवसर, पहचान और आवश्यक सहयोग मिलेगा, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे.
Atul Singh, IPS, Director-General, Anti-Corruption Bureau (ACB), Government of Andhra Pradesh, graced the opening ceremony of the 3rd leg of the NDTV AM Green IGPL Golf Pro-Am in Visakhapatnam as Chief Guest. Speaking on the occasion, he highlighted the importance of making golf more inclusive and accessible, applauding initiatives like the NDTV AM Green IGPL Golf Pro-Am for encouraging wider participation and nurturing the sport's growth in India. #NDTVAMGreenIGPLGolfProAm #GolfIndia Presented by AM Green Co-presented by Denza Associate partner Bihar Museum @SehgalRahesha
— NDTV (@ndtv) November 6, 2026
अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ रही भारत की ताकत
अतुल सिंह ने भारतीय गोल्फ की हालिया उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश के खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं. उन्होंने एशियाई खेलों में प्रणवी उर्स के गोल्ड मेडल और टोक्यो ओलंपिक 2020 में अदिति अशोक के शानदार प्रदर्शन को भारतीय गोल्फ की बढ़ती ताकत का प्रमाण बताया.
भविष्य में बढ़ सकते हैं मेडल और चैंपियन
अतुल सिंह का मानना है कि यदि इस तरह की पहल जारी रहती है तो आने वाले वर्षों में अधिक युवा गोल्फ से जुड़ेंगे. इससे भारत को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ज्यादा मेडल और नए चैंपियन मिल सकते हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि सही समर्थन और अवसर मिलने पर भारतीय गोल्फ का भविष्य काफी उज्ज्वल है.
यह भी पढ़ें- VIDEO: टीम इंडिया का क्रिकेटर रोजी-रोटी के लिए कर रहा संघर्ष, सड़क किनारे पोस्टर बेचने का वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें- मुंगेर की बेटी ने बढ़ाया बिहार का मान, गोल्फ के दम पर आयकर विभाग में पाई बड़ी जिम्मेदारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं