गत चैम्पियन पंजाब ने तीसरी हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में धमाकेदार शुरुआत करते हुए शिव छत्रपति शिवाजी खेल परिसर में पूल ए मैच में गुजरात को 30-0 से रौंद दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पुणे:
गत चैम्पियन पंजाब ने तीसरी हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में धमाकेदार शुरुआत करते हुए शिव छत्रपति शिवाजी खेल परिसर में पूल ए मैच में गुजरात को 30-0 से रौंद दिया।
पंजाब की ओर से फॉरवर्ड विक्रमजीत मलिक ने सर्वाधिक सात गोल दागे जबकि सिमरनजीत सिंह ने छह, इंद्रजीत सिंह ने पांच, सरवनजीत सिंह ने चार, रवि पाल और जरनैल सिंह ने तीन-तीन तथा विकास शर्मा और संदीप सिंह ने एक-एक गोल किया।
पूल बी मैच में एयर इंडिया ने त्रिपुरा के खिलाफ 13-0 की एकतरफा जीत दर्ज की। एयर इंडिया की ओर से कप्तान अर्जुन हलप्पा और स्वामी विनय ने तीन-तीन गोल दागे। विक्रम पिल्लै, अफान यूसुफ ओर प्रधान सोमाना ने दो-दो गोल किए जबकि सुबैया दर्शन ने एक गोल किया।
पूल बी के एक अन्य मैच में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने पुड्डुचेरी को 6-1 से हराया जबकि पूल एफ में सशस्त्र सीमा बल ने जम्मू एवं कश्मीर को 2-0 से मात दी।
पूल डी में उत्तर प्रदेश ने अंडमान एवं निकोबार से 2-2 से ड्रा खेला जबकि मुंबई हाकी संघ ने मेजबान हॉकी महाराष्ट्र को 2-1 से हराया। पूल एच में तमिलनाडु ने राजस्थान को 20-0 से रौंद दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं