विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2016

डोपिंग से बरी होने के बाद भी नरसिंह यादव की रियो ओलिंपिक की राह क्यों नहीं है आसान...

डोपिंग से बरी होने के बाद भी नरसिंह यादव की रियो ओलिंपिक की राह क्यों नहीं है आसान...
नरसिंह यादव के हौसले बुलंद हैं, लेकिन मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं (फाइल फोटो)
  • नाडा ने सोमवार को नरसिंह यादव को डोपिंग से क्लीनचिट दे दी थी
  • डोप टेस्ट में दो बार फेल हो चुके हैं पहलवान नरसिंह यादव
  • नरसिंह यादव को अभी वाडा से क्वलीन चिट मिलनी बाकी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: नरसिंह यादव का उत्साह ओलिंपिक पदक विजेता सुशील कुमार से ट्रायल की जंग जीतने और डोपिंग के कलंक से खुद को मुक्त कराने की लंबी लड़ाई के बाद लौटता नज़र आ रहा है. प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद उनके हौसले और बुलंद हो गए हैं. गौरतलब है कि उन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर सहयोग के लिए उनका शुक्रिया अदा किया. इन सबके बावजूद रियो ओलिंपिक की उनकी राह अब भी आसान नहीं है.

अब भी मुश्किल है रियो जाना
चर्चा यह है कि नरसिंह यादव के ओलिंपिक में हिस्सा लेने के लिए क्या राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) से क्लीन चिट मिल जाना काफी है? नरसिंह पर डोपिंग का आरोप लगने के बाद भारतीय कुश्ती संघ ने 74 किग्रा भार वर्ग में प्रवीण राणा का नाम भेज दिया था. अगर ऐसा नहीं किया जाता, तो भारत ओलिंपिक में ये "कोटा" खो देता.

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की मंज़ूरी बाकी
भारतीय कुश्ती संघ ने UWW यानी यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग को दोबारा लिखा है कि प्रवीण राणा की जगह नरसिंह यादव रियो ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, लेकिन UWW ने अभी इसके लिए मंज़ूरी नहीं दी है.

भारतीय ओलिंपिक संघ की रजामंदी
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की मंज़ूरी के साथ-साथ भारतीय ओलिंपिक संघ को भी अपनी रजामंदी देनी होगी. अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ के नियमों के अनुसार टीम में बदलाव का अधिकार देश की ओलिंपिक समिति का होता है. नरसिंह के लिए राहत की बात है कि रियो ओलिंपिक में भारत के सीएमडी राकेश गुप्ता ने कहा है कि इस संबंध में काम शुरू हो चुका है.

रियो से पहले डोप टेस्ट
इन सब बाधाओं के पार कर लेने पर रियो की फ़्लाइट पकड़ने के पहले नरसिंह यादव का एक और डोप टेस्ट होगा. अगर उनके शरीर में मेथेनडायनोन (METHANDIENONE) मौज़ूद पाया जाता है तब वे ओलिंपिक में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

WADA का वीटो
इन सबके बीच सबसे नरसिंह के लिए सबसे बड़ी बाधा वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) खड़ी कर सकती है. WADA मामले को CAS यानी कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट में ले जा सकती है. ऐसे में नरसिंह की राह अब भी खुली नजर नहीं आ रही है. हां उन्हें आरंभिक राहत तो मिल ही गई है...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नरसिंह यादव, वाडा, नाडा, रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, सुशील कुमार, डोपिंग, डोपिंग टेस्ट, Narsingh Yadav, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Sushil Kumar, Doping, Doping Test, WADA, NADA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com