Viral Video: आंध्र प्रदेश में जन्मीं दीपिका दमेरला, कनाडा के मिसिसॉगा शहर से मेयर पद का चुनाव लड़ रही हैं. शुक्रवार को उन्होंने इस चुनाव में प्रचार के लिए बॉलीवुड सॉन्ग का सहारा लिया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने मोहम्मद रफी और सुषमा श्रेष्ठा की आवाज में रिकॉर्ड किए गए 'क्या हुआ तेरा वादा' गाने के बोलों को थोड़ा बदलकर उसे वंदना विश्वास की आवाज में 'ये रहा मेरा वादा' की तरह प्रेजेंट किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
'प्रोपॅर्टी टैक्स...नहीं बढ़ेगा'
36 सेकंड के इस वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर करते हुए दीपिका दमेरला ने लिखा, 'मेयर पद के लिए हुई उस तीखी बहस के बाद, अब थोड़ा मूड बदलने के लिए कुछ मजेदार बॉलीवुड गाना सुन लिया जाए, लेकिन म्युनिसिपल अंदाज में- यह रहा मेरा वादा, ये कसम, ये इरादा, प्रॉपर्टी टैक्स नहीं बढ़ेगा, जिस दिन मैं बनूंगी मेयर ऑफ मिसिसॉगा. यह रहा मेरा वादा, ये कसम, ये इरादा.' इस वीडियो के आखिर में 'एक शहर जो काम करता है' स्लोगन के साथ उन्होंने लोगों का समर्थन भी मांगा है.
कौन हैं दीपिका दमेरला?
दीपिका की प्रोफाइल के मुताबिक, चे पहले बार चुनावी मैदान में नहीं उतरी हैं. साल 2018 में इसी शहर के वार्ड नंबर 7 से काउंसलर चुनी जा चुकी हैं. इस दौरान वे प्रोविंशियल पार्लियामेंट की सदस्य, ओंटारियो की हेल्थ और लॉन्ग-टर्म केयर की एसोसिएट मिनिस्टर और सीनियर अफेयर्स की मिनिस्टर भी रही हैं. अब वे अपनी किस्मत मेयर चुनाव में आजमा रही हैं. राजनीति में आने से पहले, दीपिका ने कॉर्पोरेट बैंकिंग में काम किया और मिसिसॉगा में एक सफल छोटा बिजनेस चलाया है. उन्होंने रॉटमैन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से फाइनेंस में MBA किया है.
यहां देखें पूरा वीडियो:-
After that spicy mayoral debate, here's a little palate cleanser. 😂🎶 Bollywood, but make it municipal! Translation: “Here's my promise, my swear, my wish. Property taxes won't increase the day I become Mayor of Mississauga." https://t.co/hmrIrQ8JjI
— Dipika Damerla (@DipikaDamerla) October 9, 2026
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स
दीपिका का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे है.
एक यूजर ने कहा, 'यह जोहरान के सबसे बड़े LARP में से एक है. भारतीय किसी भी चीज या फॉर्मूले की नकल करने की कोशिश करेंगे, बिना यह समझे कि उसका संदर्भ क्या है या आम जनता की भावना क्या है.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह तो साफ है कि उन्हें सिर्फ भारतीयों के वोट चाहिए. इसलिए वोट देते समय उन्हें बेझिझक अपना संदेश भेजें.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'अरे वाह, यह तो बहुत ही जबरदस्त है. इसे देखकर तो मेरा मन कर रहा है कि तुम्हें वोट दूं.'
चौथे यूजर ने कहा, 'ये वही वार्ड 7 की काउंसलर हैं जिन्होंने जुलाई 2025 में क्रेडिट नदी पर गंगा आरती कराने का समर्थन और बचाव किया था. और फिर उन्होंने ऐसा ही किया. अगर वह मेयर बनती हैं, तो क्रेडिट नदी को भारत की गंदी गंगा नदी जैसा बनाने का रास्ता खुल जाएगा.'
यह भी पढ़ें | 'जिन्हें नौकरी की सख्त जरूरत हो, उन्हें काम पर मत रखो'; मारवाड़ी एंटरप्रेन्योर ने समझाया इसका लॉजिक
यह भी पढ़ें | जापान की फेमस टिकटॉकर को पसंद आया भारत, सूटकेस पैक करके मुंबई में हो गई शिफ्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं