विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2018

ISSF WORLD CUP: हरियाणा की 11वीं की छात्रा मनु भाकर का एक और कमाल, 24 घंटे में अपना दूसरा स्‍वर्ण जीता

हरियाणा की 16 साल की शूटर मनु भाकर ने आईएसएसएफ वर्ल्‍डकप में बड़ा कारनामा किया है. मनु ने मेक्सिको के गुआदालाजारा में चल रहे आईएसएसएफ वर्ल्‍डकप में अपना दूसरा स्‍वर्ण पदक जीता है.

ISSF WORLD CUP: हरियाणा की 11वीं की छात्रा मनु भाकर का एक और कमाल, 24 घंटे में अपना दूसरा स्‍वर्ण जीता
मनु ने ओम प्रकाश के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण जीता
  • 10 मी. एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता स्‍वर्ण
  • उनके इस प्रदर्शन से भारत ने शीर्ष पर स्थिति मजबूत की
  • नेशनल शूटिंग में हीना सिद्धू को हरा चुकी हैं मनु भाकर
नई दिल्‍ली: हरियाणा की 16 साल की शूटर मनु भाकर ने आईएसएसएफ वर्ल्‍डकप में बड़ा कारनामा किया है. मनु ने मेक्सिको के गुआदालाजारा में चल रहे आईएसएसएफ वर्ल्‍डकप में अपना दूसरा स्‍वर्ण पदक जीता है. इस समय शानदार फॉर्म में चल रहीं मनु ने मिश्रित टीम स्पर्धा में अपना दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया. इससे पहले मनु ने प्रतियोगिता की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा की महिला वर्ग की व्‍यक्तिगत स्‍पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था. उनके इस प्रदर्शन से भारत ने शीर्ष पर अपना स्थिति और मजबूत कर ली है. मनु ने ओम प्रकाश मिथरवाल के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण हासिल किया.उन्होंने कल महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था जिससे सीनियर वर्ल्‍डकप में उनका पदार्पण यादगार रहा. 11वीं ग्यारहवीं कक्षा की छात्र भारत के लिये सबसे कम उम्र में सीनियर वर्ल्‍डकप स्वर्ण पदक जीतने वाली निशानेबाज हो सकती है लेकिन भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ इसकी पुष्टि नहीं कर सका.दीपक कुमार और मेहुल घोष ने टूर्नामेंट में देश को छठा पदक दिलाया, उन्होंने 10 मीटर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्‍य जीता. दीपक और मेहुल ने पांच टीमों के फाइनल में 435.1 अंक का स्कोर बनाया, वे एलिन मोलदोवेयानू और लौरा-जार्जेटा कोमान की रोमानियाई जोड़ी से पीछे रहे जिन्होंने 498.4 अंक से रजत पदक जीता. चीन के जु होंग और चेन केडुओ ने 502.0 के रिकार्ड स्कोर से स्वर्ण पदक हासिल किया.

हरियाणा के झज्जर की मनु ने लगातार स्वर्ण जीतकर निशानेबाजी जगत को हैरान किया.पिछले साल दिसंबर में उन्होंने तिरुवनंतपुरम में हुई 61वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अपने से कहीं ज्यादा अनुभवी हीना सिद्धू को पछाड़कर स्वर्ण जीता था. इसमें उन्होंने नौ स्वर्ण सहित कुल 15 पदक जीते थे. भारत के लिये नंबर एक जोड़ी के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे मनु और ओम प्रकाश ने क्वालीफिकेशन में 770 अंक जुटाए जिससे वह जर्मनी के क्रिस्टियन और सांड्रा रेट्ज की पति-पत्नी की जोड़ी के पीछे रहे जिन्होंने 777 के विश्व रिकार्ड स्कोर से फाइनल के लिये क्वालीफाई किया.

वीडियो: मशहूर निशानेबाज अभिनव बिंद्रा से खास बातचीत
महिमा अग्रवाल और शहजर रिजवी 763 अंक से चौथे स्थान से पांच टीमों के फाइनल में पहुंचे. फाइनल में मनु और ओम की जोड़ी ने 476.1 अंक से पहला स्थान हासिल किया जबकि महिमा और शहजर चौथे स्थान पर रहे.महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में भारत की सीमा तोमर क्वालीफाइंग में 111 अंक से 15वें स्थान पर रहीं.श्रेयसी सिंह ने 106 अंक जुटाये जिससे वह 22वें जबकि शगुन चौधरी 101 अंक से 26वें स्थान पर रहीं. भारत ने अब तक प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण और चार कांस्य से कुल सात पदक अपने नाम कर लिये हैं और वह शीर्ष पर बना हुआ है.(इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ISSF World Cup, Manu Bhaker, Gold Medal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com