महेश भूपति ने डबल्स वर्ग में कई ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं (फाइल फोटो)
- लारा ने टेनिस टूर्नामेंट की तौलियों से रोका था बारिश का पानी
- बाद में ट्ववीट करके महेश को इस बारे में जानकारी भी दी
- जवाब में महेश ने गुस्से में कहा, यह मेरी वर्षों की मेहनत है
मुंबई:
आमतौर पर ऐसा कम ही देखने में आता है कि कोई सेलिब्रिटी अपनी पत्नी के ही किसी ट्वीट पर भड़क जाए और गुस्से का इजहार करे. टेनिस स्टार महेश भूपति के साथ ऐसा हुआ. भारतीय टेनिस जगत के दिग्गज खिलाड़ी रहे भूपति मंगलवार को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता भूपति पर भड़क गए. दरअसल लारा ने मुंबई में हो रही भारी बारिश के कारण घर में घुस रहे पानी को रोकने के लिए भूपति के विंबलडन, अमेरिकी, ऑस्ट्रेलियन और फ्रेंच ओपन में इस्तेमाल तौलियों (टावेल्स) का उपयोग किया. यह भूपति को नागवार गुजरा. बस फिर क्या था, उन्होंने इसे लेकर अपनी नाराजगी जताई.
यह भी पढ़ें : मुंबई बारिश में फंसे माधवन-अनुपम, महेश भट्ट बोले- बहनें डूबते-डूबते बचीं
लारा ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह कांच के दरवाजे के नीचे से आ रहे पानी को रोकने के लिए तौलियों के ऐंठकर लगाए हुए हैं. लारा दत्ता ने ट्वीट किया, "तुम्हारे विंबलडन, अमेरिकी ओपन, ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन के तौलियों का अच्छा उपयोग हो रहा है महेश भूपति. मुंबई के लोग मुमकिन हो तो घरों में ही रहें और सुरक्षित रहें."
गौरतलब है कि भूपति ने दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (दोनों बार मिश्रित युगल), चार बार फ्रेंच ओपन ( दो बार पुरुष युगल और दो बार मिश्रित युगल), तीन बार विंबलडन ओपन (दो बार मिश्रित युगल और एक बार पुरुष युगल) और तीन बार अमेरिकी ओपन (दो मिश्रित और एक बार पुरुष युगल) का खिताब अपने नाम किया है.
वीडियो : वर्ष 2011 में हुआ था महेश और लारा का विवाह
मायानगरी मुंबई में इन दिनों जोरदार बारिश के कारण हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. महाराष्ट्र सरकार और अधिकारियों ने लगातार चौथे दिन मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ तथा अन्य हिस्सों में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर हाई अलर्ट घोषित कर रखा है.

इस ट्वीट पर भूपति भड़क उठे और उन्होंने जवाबी ट्वीट किया, "क्या आप मजाक कर रही हो!!! यह सालों की मेहनत है."Putting our Wimbledon,US Open, Aus Open &French Open towels to good use!@Maheshbhupathi #MumbaiRain.Stay safe & indoors if possible folks!pic.twitter.com/uEV30SPfT5
— Lara Dutta Bhupathi (@LaraDutta) August 29, 2017
Are u kidding me !!!! That's years of hard work https://t.co/3ihImzbOWa
— Mahesh Bhupathi (@Maheshbhupathi) August 29, 2017
गौरतलब है कि भूपति ने दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (दोनों बार मिश्रित युगल), चार बार फ्रेंच ओपन ( दो बार पुरुष युगल और दो बार मिश्रित युगल), तीन बार विंबलडन ओपन (दो बार मिश्रित युगल और एक बार पुरुष युगल) और तीन बार अमेरिकी ओपन (दो मिश्रित और एक बार पुरुष युगल) का खिताब अपने नाम किया है.
वीडियो : वर्ष 2011 में हुआ था महेश और लारा का विवाह
मायानगरी मुंबई में इन दिनों जोरदार बारिश के कारण हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. महाराष्ट्र सरकार और अधिकारियों ने लगातार चौथे दिन मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ तथा अन्य हिस्सों में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर हाई अलर्ट घोषित कर रखा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mahesh Bhupathi, Lara Dutta