करियर का 600वां गोल दागने के बाद लियोनेल मेसी
- एक मैसी...अनेक रिकॉर्ड!
- क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मीलों पीछे छोड़ा
- बार्सिलोना को 1-0 से जिताया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
बार्सिलोना के होम ग्राउंड 'कैंप नाऊ' में रविवार को अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया. एट्लेटिको मेड्रिड के खिलाफ खेले गए इस मैच में मेसी ने अपने करियर का 600वां गोल किया. उनके इस गोल से बार्सिलोना यह मैच 1-0 से जीतने में कामयाब रहा. बता दें कि फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड ऑर्थर फ्रेडेनरिच के नाम पर है. ब्राजील के लिए 26 साल (1909-35) खेलने वाले इस करिश्माई खिलाड़ी ने अपने करियर में 1,329 गोल दागे.
यह भी पढ़ें: इस नाराजगी के कारण बेटी की शादी में शिरकत नहीं करेंगे महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना..
1. मेसी ने अपने करियर में किए 600 गोल 97 स्टेडियमों में किए हैं
2. इन गोलों में से 493 गोल (82% ) गोल उन्होंने स्पेन में किए
3. मेसी ने करियर में 600 गोल के लिए 747 मैच लिए.
4. मेसी अभी तक 539 गोल बार्सिलोना (624 मैच) के लिए किए
5. मेसी ने 61 गोल अर्जेंटीना के लिए 12 मैचों में किए.
VIDEO: कश्मीर में पत्थरबाजी करने वाली अफशां आशिक फुटबॉलर बन गई है.
बहरहाल लियोनेल मेसी ने अपने इस कारनामे से क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मीलों पीछे छोड़ दिया. जहां रोनाल्डो ने यह आंकड़ा छूने के लिए 857 मैच लिए, तो वहीं अर्जेंटीना सुपरस्टार फुटबॉलर ने यह कारनामा 747 मैचों में ही कर दिखाया.
मेस्सी ने गोल पोस्ट से करीब 30 मीटर दूर से लाजवाब फ्री किक लगाई और अपने खाते में ये गोल दर्ज कर लिया. पिछले तीन मैचों में ये लगातार तीसरा ऐसा मौका है जब मेसी अपने क्लब के लिए फ्री किक के जरिए गोल किया.Lionel Messi - 600 goals for club and country.
— Leo Messi (@messi10stats) March 5, 2018
539 for Barça
61 for Argentina
504 from inside the area
96 from outside the area
496 with his left foot
78 with his right foot
24 with his head
2 with other
77 penalties
39 direct free-kicks
118 braces
38 hat-tricks pic.twitter.com/Bd5UZc25aB
बता दें कि मेस्सी फ्री किक के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं. ये उनका इस ला लिगा सीजन का 24वां गोल है. चलिए आप मेसी के करियर के छह सौ गोलों से जुड़ी 5 अहम बातें जान लीजिए.Messi celebrating his 600th career goal. pic.twitter.com/oBGDFxOJc3
— Leo Messi (@messi10stats) March 4, 2018
यह भी पढ़ें: इस नाराजगी के कारण बेटी की शादी में शिरकत नहीं करेंगे महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना..
3 games 3 freekick goals
— Leo Messi (@messi10stats) March 4, 2018
Only ONE Leo pic.twitter.com/utc9JwAYE7
1. मेसी ने अपने करियर में किए 600 गोल 97 स्टेडियमों में किए हैं
2. इन गोलों में से 493 गोल (82% ) गोल उन्होंने स्पेन में किए
3. मेसी ने करियर में 600 गोल के लिए 747 मैच लिए.
4. मेसी अभी तक 539 गोल बार्सिलोना (624 मैच) के लिए किए
5. मेसी ने 61 गोल अर्जेंटीना के लिए 12 मैचों में किए.
VIDEO: कश्मीर में पत्थरबाजी करने वाली अफशां आशिक फुटबॉलर बन गई है.
बहरहाल लियोनेल मेसी ने अपने इस कारनामे से क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मीलों पीछे छोड़ दिया. जहां रोनाल्डो ने यह आंकड़ा छूने के लिए 857 मैच लिए, तो वहीं अर्जेंटीना सुपरस्टार फुटबॉलर ने यह कारनामा 747 मैचों में ही कर दिखाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं