विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2018

दिग्‍गज बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई का खुलासा, 'मुझसे मैच फिक्‍स करने की पेशकश की गई थी'

मलेशिया के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई ने खुलासा किया है कि एक बार उनके समक्ष मैच फिक्‍स करने की पेशकश की गई थी लेकिन उन्‍होंने इस पेशकश को ठुकरा दिया था.

दिग्‍गज बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई का खुलासा, 'मुझसे मैच फिक्‍स करने की पेशकश की गई थी'
ली चोंग वेई ने बताया कि उन्‍होंने इस पेशकश को ठुकरा दिया था (फाइल फोटो)
  • वेई ने कहा, मैंने पेशकश को ठुकरा दिया था
  • एक अखबार से बातचीत में किया यह खुलासा
  • मलेशिया के दो प्‍लेयर फिक्सिंग जांच के दायरे में हैं
कुआलालंपुर: मलेशिया के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई ने खुलासा किया है कि एक बार उनके समक्ष मैच फिक्‍स करने की पेशकश की गई थी लेकिन उन्‍होंने इस पेशकश को ठुकरा दिया था. चोंग के अनुसार, एक बार उन्होंने मैच फिक्सर की पेशकश को ठुकराया था. उन्‍होंने यह भी कहा कि मलेशिया के दो बैडमिंटन खिलाड़ियों के कथित फिक्सिंग के लिये जांच के दायरे में होने से वह ‘लज्जित’ हैं.विश्व में दूसरे नंबर के खिलाड़ी ली ने कहा कि कुछ साल पहले उनसे पेशकश की गयी थी लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया. इस 35 वर्षीय खिलाड़ी का यह खुलासा पिछले सप्ताह की उस खबर के बाद आया है जिसमें कहा गया था विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) संदिग्ध मैच फिक्सिंग के लिये मलेशिया के दो खिलाड़ियों की जांच कर रहा है.

यह भी पढ़ें: वायरल सेक्‍स वीडियो पर मलेशियाई बैडमिंटन स्‍टार ली चोंग ने दी यह सफाई...

मलेशिया के न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार ली ने कहा, ‘मेरे लिये पैसा ही सब कुछ नहीं है. मेरे लिये राष्ट्रीय गौरव पहले आता है और इसे बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी है.

वीडियो: वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में मेडल जीतकर लौटीं पीवी सिंधु
गौरतलब है कि जांच की जद में आए इन दोनों खिलाड़ियों को इस महीने के आखिर में सिंगापुर में बीडब्ल्यूएफ सुनवाई से गुजरना होगा और दोषी पाये जाने पर उनपर आजीवन प्रतिबंध भी लग सकता है. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lee Chong Wei, Match Fixer, Approached
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com