प्रतीकात्मक फोटो
- डोपिंग टेस्ट को लेकर आगाह करने के लिए मांगी थी कथित तौर पर धनराशि
- मीडिया ने 10 हजार पौंड की मांग करते हुए बनाया वीडियो
- मामला सामने आने से केन्या की खेल जगत की छवि का पहुंचा नुकसान
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
केन्याई ओलंपिक एथलेटिक्स टीम के मैनेजर को रियो खेलों से वापस बुलाया गया है. एक जांच के दौरान डोपिंग परीक्षण को लेकर आगाह करने के लिए रुपये की मांग करने के आरोपों के सामने आने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है.
समाचार पत्र संडे टाइम्स और जर्मन टीवी चैनल एआरडी की जांच में माइकल रोटिच के खिलाफ ये आरोप सामने आये, जिससे केन्या के खेल जगत की छवि को और नुकसान पहुंचने की आशंका है. हाल के महीनों में डोपिंग के आरोपों के चलते भी इस देश के खेल जगत की छवि को खासा नुकसान हुआ है. रोटिच को आसन्न डोपिंग परीक्षण को लेकर एक ब्रिटिश प्रशिक्षक को आगाह किये जाने को लेकर सहमत होने और इसके एवज में 10,000 पौंड की मांग करते हुए मीडिया ने वीडियो बनाया.
एआरडी ने पत्रकार हाजो सेप्पेल्ट ने एथलेटिक्स केन्या के उस बयान को रिट्वीट किया है, जिसमें एथलेटिक्स संगठन ने कहा है कि उन्होंने रोटिच को वापस बुलाया है ताकि मामले में उनकी भूमिका की जांच की जा सके.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक, केन्या, एथलेटिक्स टीम मैनेजर, डोपिंग परीक्षण, वापस बुलाया, Kenya, Athletics Manager, Dope Test, Recalled, Rio Olympics, Rio Olympics 2016