पी कश्यप की फाईल फोटो
नई दिल्ली:
देश के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप गुरुवार को जारी विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) की वरीयता सूची में एक स्थान फिसल कर 13वें पायदान पर पहुंच गए। हालांकि शीर्ष भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत अपनी चौथी और एच. एस. प्रनॉय अपनी 17वीं वरीयता बरकरार रखने में सफल रहे।
महिला एकल वर्ग में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी सायना नेहवाल दूसरे पायदान पर बनी हुई हैं, तथा पी. वी. सिंधू भी नौवीं वरीयता बरकरार रखने में सफल रहीं। देश की शीर्ष महिला युगल जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा एक स्थान ऊपर उठते हुए 18वें पायदान पर पहुंच गईं। पुरुष युगल और मिश्रित युगल में हालांकि शीर्ष 25 खिलाड़ियों में कोई भी भारतीय मौजूद नहीं है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बैडमिंटन, पारुपल्ली कश्यप, विश्व बैडमिंटन संघ, सायना नेहवाल, Badminton, Parupalli Kashyap, BWF, Saina Nehwal