विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2017

टेनिस: जर्मनी की जूलिया डब्ल्यूटीए इलीट ट्रॉफी में बनीं चैंपियन

जर्मनी की जूलिया जॉर्जेस ने डब्ल्यूटीए इलीट ट्रॉफी टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है. जूलिया ने अमेरिका की कोको वांडेवेघे को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से मात देते हुए इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया.

टेनिस: जर्मनी की जूलिया डब्ल्यूटीए इलीट ट्रॉफी में बनीं चैंपियन
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • अमेरिका की कोको वांडेवेघे को 7-5, 6-1 से हराया
  • एक समय मैच में 5-3 से आगे थीं कोको वांडेवेघे
  • नौवें गेम से उनके प्रदर्शन में आती गई गिरावट
झुहाई (चीन): जर्मनी की जूलिया जॉर्जेस ने डब्ल्यूटीए इलीट ट्रॉफी टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है. जूलिया ने शानदार वापसी करते हुए अमेरिका की कोको वांडेवेघे को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से मात देते हुए इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वांडेवेघे ने शानदार शुरुआत की और 5-3 की बढ़त ले ली थी, लेकिन नौवें गेम से उनके प्रदर्शन में गिरावट देखी गई. जूलिया को शायद इसी मौके की तलाश थी. यहां से जर्मन खिलाड़ी अपनी अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी पर हावी हो गई.

यह भी पढ़ें: वीनस विलियम्स को हराकर वोज्नियाकी बनीं डब्ल्यूटीए फाइनल्स की विजेता   

मैच के बाद जॉर्जेस ने कहा, "मैं बस मैच में बने रहने की कोशिश कर रही थी. किसी तरह आपको मौका मिल ही जाता है और अगर आपके पास मौका हो भी तो उसे भुनाना पड़ता है. मैं इस बात से खुश हूं कि मैं मौके को भुना सकी."

वीडियो: सेरेना ने बड़ी बहन वीनस विलियम्‍स को हराया
अपनी विपक्षी खिलाड़ी के बारे में जर्मनी की जूलिया ने कहा, "मैं जानती हूं कि वह काफी भावुक हैं. पहले सेट में हमने कड़ी प्रतिस्पर्धा की और दूसरे सेट में मुझे लगता है कि मेरा नियंत्रण उन पर और उनकी भावनाओं पर थोड़ा ज्यादा था."

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Julia Goerges, WTA Elite Trophy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com