विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2012

सबेस्टियन वेटेल ने जापान ग्रां प्री जीती

सबेस्टियन वेटेल ने जापान ग्रां प्री में जीत के साथ इस साल की फॉर्मूला विश्व चैंपियनशिप को और अधिक रोमांचक बना दिया। इस जीत के साथ उन्होंने शीर्ष पर चल रहे फर्नान्डो अलोंसो की बढ़त को सिर्फ चार अंक तक सीमित कर दिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सुजूका: गत विश्व चैंपियन सबेस्टियन वेटेल ने जापान ग्रां प्री में जीत के साथ इस साल की फॉर्मूला विश्व चैंपियनशिप को और अधिक रोमांचक बना दिया।

दो हफ्ते पहले सिंगापुर में जीत दर्ज करने वाले जर्मनी के 25-वर्षीय वेटेल इस साल लगातार दो जीत दर्ज करने वाले पहले ड्राइवर हैं। इस जीत के साथ उन्होंने शीर्ष पर चल रहे फर्नान्डो अलोंसो की बढ़त को सिर्फ चार अंक तक सीमित कर दिया है, जबकि अभी पांच रेस बची हैं।

इससे पहले, फेरारी के अलोंसो दुर्भाग्यशाली रहे, जब पहले मोड़ पर ही किमी राइकोनेन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे उनका टायर पंचर हो गया और वह बाहर हो गए। स्पेन के इस खिलाड़ी ने इसके बाद मीडिया से भी बात करने से इनकार कर दिया। रेड बुल के वेटेल ने एक घंटा 28 मिनट 56.242 सेकेंड में रेस पूरी की। फेरारी के ब्राजील के ड्राइवर फेलिप मासा दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने वेटेल से 20.6 सेकंड अधिक समय लिया।

जापान के कामुइ कोबायाशी ने सोबर फेरारी को तीसरा स्थान दिलाया। वह 1990 में अगुरी सुजूकी के बाद जापान ग्रां प्री में शीर्ष तीन में पहले वाले मेजबान देश के पहले ड्राइवर हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sebastian Vettel, Japanese Grand Prix, Formula One Title, Felipe Massa, Michael Schumacher, सबेस्टियन वेटेल, जापान ग्रां प्री, फॉर्मूला वन रेस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com