विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2016

रियो ओलिंपिक : साइना नेहवाल क्‍या इस बार मेडल का रंग बदल पाएंगी, कल शुरू करेंगी अभियान

रियो ओलिंपिक : साइना नेहवाल क्‍या इस बार मेडल का रंग बदल पाएंगी, कल शुरू करेंगी अभियान
साइना नेहवाल से इस बार लंदन ओलिंपिक के बेहतर प्रदर्शन की उम्‍मीद लगाए है (फाइल फोटो)
  • लंदन ओलिंपिक में इस भारतीय शटलर ने जीता था ब्रांज
  • साइना सहित छह खिलाड़ी अपना अभियान शुरू करेंगे
  • बीजिंग ओलिंपिक में क्‍वार्टर फाइनल में हार गई थीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो: लंदन ओलिंपिक में ब्रांज मेडल जीतने के बाद देशवासियों की 'नूरे नजर' बनी साइना नेहवाल पर एक बार भी एक अरब से अधिक भारतीयों की उम्मीदों का दारोमदार होगा जब वह और छह अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी गुरुवार को रियो में अपने अभियान का आगाज करेंगे.

साइना ने अपने ओलिंपिक अभियान का आगाज 18 बरस की उम्र में किया था जब वह बीजिंग ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी . वह उसमें इंडोनेशिया की मारिया क्रिस्टीन यूलियांटी से हार गई थी जिसके बाद लंदन में उसने ब्रांज मेडल जीता . इस बार उसकी नजरें पीले तमगे पर है चूंकि ग्रुप जी में लोहानी विसेंटे और मारिया उलिटिना जैसे कम अनुभवी खिलाड़ी हैं .

साइना के लिये पिछले दो साल काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे जिसमें उसने अपने अभ्‍यास का केंद्र हैदराबाद से बेंगलुरू शिफ्ट किया जहां उसने पूर्व मुख्य कोच विमल कुमार के साथ अभ्‍यास  किया . उन्‍होंने ऑल इंग्लैंड और वर्ल्‍ड चैम्पियनशिप में रजत पदक जीते जबकि इंडिया ओपन और चाइना प्रीमियर सुपर सीरीज खिताब जीतकर दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनीं . पिछले साल के आखिर में लगी टखने की चोट के कारण वह जूझती रहीं और मलेशिया , सिंगापुर और इंडोनेशिया में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद जून में आस्ट्रेलिया ओपन खिताब जीता .अब उसके पास ओलिंपिक स्वर्ण जीतने का सुनहरा मौका है और साइना ने कहा कि वह उसी सप्ताह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, साइना नेहवाल, बैडमिंटन, ब्रांज मेडल, Saina Nehwal, Badminton
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com