रियो ओलिंपिक के तीन मैचों में भारतीय महिला हॉकी टीम की यह दूसरी हार है. (फाइल फोटो)
- ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए जॉडी केनी ने दागे दो गोल
- भारत का एकमात्र गोल आखिरी मिनट में अनुराधा ने किया
- अगले मैच में गुरुवार को अमेरिका का मुकाबला करेगी टीम
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो:
भारतीय महिला हॉकी टीम को बुधवार को रियो ओलिंपिक में अपने तीसरे पूल मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. ओलिंपिक हॉकी स्टेडियम में पूल-बी के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6-1 से मात दी. यह भारतीय महिलाओं की इस ओलिंपिक में लगातार दूसरी हार है. ब्रिटेन के खिलाफ दूसरे पूल मैच में उसे 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था. भारत के लिए इकलौता गोल अंतिम मिनट में अनुराधा थोकचोम ने किया.
दोनों टीमों के खेल में जमीन-आसमान का अंतर नजर आ रहा था. भारतीय टीम शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने जूझती नजर आ रही थी. ऑस्ट्रेलिया इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी थी.
पहले मिनट से भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर दबाव बनाया और इसी का फायदा उठाते हुए कैथरीन स्लैट्री ने पांचवें मिनट में ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला गोल किया. भारत को भी कुछ देर बाद पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह इसे अपने पक्ष में बदलने में असफल रही. नौवें मिनट में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर भारतीय खेमे में दस्तक दी और पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया और जॉर्जिना मोर्गन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया.
इसके बाद भारतीय टीम पर दबाव बढ़ गया और ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने वह बेबस नजर आने लगी. दूसरे क्वार्टर की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलियाई टीम 2-0 से आगे थी. 35वें मिनट में जेन क्लैक्सटोन ने शानदार फील्ड गोल कर भारतीय खेमे की परेशनियों को बढ़ाते हुए स्कोर 3-0 कर दिया. ऑस्ट्रेलिया यहीं नहीं रुकी और 36वें मिनट में जॉजिना पार्कर ने एक और गोल कर भारत को 0-4 से पीछे कर दिया.
चार गोल खाने के बाद भारतीय टीम ने जीत की उम्मीद छोड़ दी थी. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया को 43वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला और जॉडी केनी ने उसे गोल में बदल कर ऑस्ट्रेलिया के खाते में एक और गोल जोड़ा. चौथे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने अपना दबदबा कायम रखा और शुरुआत के एक मिनट बाद उसे पेनाल्टी कॉर्नर मिला, केनी ने स्कोर 6-0 करने में कोई गलती नहीं की. भारत की हार 0-6 से तय लग रही थी, लेकिन अनुराधा ने अंतिम मिनट में भारत के लिए सांत्वना गोल कर हार के अंतर को कम किया. भारतीय टीम को अपने अगले मैच में गुरुवार को अमेरिका से भिड़ना है. अपने आखिरी पूल मैच में शनिवार को उसका सामना अर्जेंटीना से होगा.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, भारत, ऑस्ट्रेलिया, महिला हॉकी, हार, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, India, Australia, Women Hockey, Defeat