तीसरे क्वार्टर तक कोई टीम गोल दागने में सफल नहीं हो पाई थी (प्रतीकात्मक फोटो)
- पूल ए में शीर्ष स्थान पर है भारतीय टीम
- टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश तय किया
- वंदना और गुरजीत कौर ने दागे गोल
काकामिगाहारा (जापान):
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप में अपने तीसरे मैच में मलेशिया को शिकस्त दी है. मंगलवार को खेले गए मैच में टीम ने मलेशिया को 2-0 से मात दी. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पूल-ए में शीर्ष स्थान पर स्वयं को बरकरार रखते हुए क्वार्टर फाइनल में अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है. टूर्नामेंट के 9वें संस्करण में पूल-ए के मैच में भारत और मलेशिया के बीच तीसरे क्वार्टर तक रोमांचक मैच देखा गया.
यह भी पढ़ें: महिला हॉकी में एशिया कप में भारत ने चीन को दी मात
दोनों टीमों ने तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी और इस कारण दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं दाग पाई. इसके बाद भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए चौथे क्वार्टर में दो गोल दागते हुए मैच अपने नाम कर लिया.
वीडियो: पुरुष टीम ने मलेशिया को हराकर तीसरी बार जीता एशिया कप
चौथे क्वार्टर में 54वें मिनट में वंदना कटारिया ने गोल कर भारत का खाता खोला. इसके बाद अगले ही मिनट में 55वें मिनट में गुरजीत कौर ने टीम को 2-0 से बढ़त दी.अपने अच्छे डिफेंस से भारत ने मलेशिया को गोल नहीं करने दिया और अंत में 2-0 से जीत हासिल की.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Asia Cup, Indian Women’s Hockey Team