विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2017

हॉकी में गुगली : महिला और पुरुष टीम के बदले गए कोच

भारतीय हॉकी में उथल-पुथल का दौर जारी है. रोलंट ऑल्टमैन्स को निकाले जाने के बाद से भारतीय पुरुष टीम के लिए कोच की तलाश चल रही है

हॉकी में गुगली : महिला और पुरुष टीम के बदले गए कोच
  • भारतीय पुरुष टीम के लिए कोच की तलाश जारी
  • रोलंट ऑल्टमैन्स को कोच पद से हटा दिया गया है
  • महिला हॉकी टीम के कोच निभा रहे हैं दोहरी जिम्मेदारी
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी में उथल-पुथल का दौर जारी है. रोलंट ऑल्टमैन्स को निकाले जाने के बाद से भारतीय पुरुष टीम के लिए कोच की तलाश चल रही है. फ़िलहाल महिला हॉकी टीम के कोच शोर्ड मरीन्ये को पुरुष टीम का कोच बना दिया गया है. जबकि जूनियर वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के कोच हरेन्द्र सिंह को महिला टीम का हाई परफॉर्मेंस स्पेशलिस्ट कोच बना दिया गया है. खेल मंत्री ने इन दोनों कोचों को उनकी नई ज़िम्मेदारी के लिए बधाई भी दी है.


हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगा भारत  पिछले हफ्ते डच कोच रोलंट ऑल्टमैन्स को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के प्रदर्शन की वजह से बर्खास्त कर दिया गया. ऑल्टमैन्स करीब चार साल भारतीय हॉकी से जुड़े रहे. जाते-जाते उन्होंने यह भी कहा कि वह भारतीय सिस्टम में बदलाव नहीं ला सकते. 

अगले साल भारतीय हॉकी टीम को कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों में हिस्सा लेना है. 2020 के टोक्यो ओलिंपिक्स से पहले टीम को यकीनन एक स्थायी कोच की तलाश होगी. हलांकि एक हॉकी अधिकारी के मुताबिक दोनों ही कोच के साथ ये क़रार 2020 ओलिंपिक तक के लिए किया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Hockey Team, Hockey Coach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com