उत्तराखंड में होने वाले नेशनल गेम्स की तैयारियों के बीच हरिद्वार में नाबालिग महिला हॉकी खिलाड़ी से रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने अपने कोच पर रेप का आरोप लगाया है. नाबालिग महिला खिलाड़ी का मेडिकल कराने के बाद पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी गई है. पीड़िता स्टेट लेवल की हॉकी खिलाड़ी है. नाबालिग महिला हॉकी खिलाड़ी से रेप की घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल, हरिद्वार के थाना सिडकुल में नाबालिग के पिता की शिकायत के आधार पर पास्को एक्ट में मामला पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी कोच को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
एसएसपी क्या बोले
एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल ने कहा कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं और उनको FSL भेजा जा रहा है. पीड़िता (महिला हाकी खिलाड़ी) का मेडिकल करवाया गया है. घटना के बाद प्रदेश की खेलमंत्री रेखा आर्य नाबालिग लड़की खिलाड़ी से मिलने पहुंचीं. इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कोच के खिलाफ विभाग की तरफ से कड़ा एक्शन लिया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खेल मंत्री ने ये कहा
उत्तराखंड सरकार की खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पीड़ित बच्ची और उनके माता-पिता से मेरी मुलाकात हुई है. उन्होंने बताया है कि किस तरीके की हरकतें कोच किया करता था. खेल विभाग ने कोच को सस्पेंड कर दिया है और मैं खुद कोच पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखूंगी.
बहरहाल, उत्तराखंड में 28 जनवरी से नेशनल गेम्स होने हैं. ऐसे में इस घटना ने न सिर्फ महिला हॉकी खिलाड़ियों, बल्कि अन्य खिलाड़ियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि खिलाड़ी ही सुरक्षित नहीं होंगे तो नेशनल गेम्स कैसे होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं