विज्ञापन
This Article is From May 19, 2013

भारतीय महिला टीम ने तीरंदाजी विश्वकप में कांस्य पदक जीता

तृषा देब, गगनदीप कौर और लिली चानू की तिकड़ी ने शंघाई में कांस्य पदक के प्ले ऑफ में इटली की टीम को हराकर भारत को तीरंदाजी विश्वकप के कंपाउंड महिला वर्ग में पहला पदक दिलाया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: तृषा देब, गगनदीप कौर और लिली चानू की तिकड़ी ने शंघाई में कांस्य पदक के प्ले ऑफ में इटली की टीम को हराकर भारत को तीरंदाजी विश्वकप के कंपाउंड महिला वर्ग में पहला पदक दिलाया।

भारत ने पिछले साल की हार का बदला चुकता करते हुए तीरंदाजी विश्वकप चरण एक में इटली को 228-223 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारत के पास रविवार को दो स्वर्ण पदक जीतने का मौका है। दीपिका कुमारी ने रिकर्व व्यक्तिगत महिला वर्ग के फाइनल में जगह बनाने के अलावा जयंत तालुकदार के साथ मिलकर रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में खिताबी मुकाबले में भी प्रवेश किया है।

इटली की टीम में काटिया डि अगोस्तिनो, लारा लोंगो और मार्सेला तोनियोली शामिल थे। भारत को पिछले साल प्ले ऑफ में इटली के हाथों ही 217-230 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
तीरंदाजी, भारतीय महिला तीरंदाज, Archery, Indian Women Archery Team
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com