राष्ट्रीय रिकार्ड धारक रणजीत महेश्वरी ने पुरुष त्रिकूद का खिताब जीता जिससे भारत एशियाई ग्रां प्री एथलेटिक्स के तीसरे और अंतिम चरण में चार स्वर्ण सहित 12 पदक जीतने में सफल रहा।
                                            
                                            क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
 हमें बताएं।
                                        
                                                                                चोनबुरी: 
                                        राष्ट्रीय रिकार्ड धारक रणजीत महेश्वरी ने पुरुष त्रिकूद का खिताब जीता जिससे भारत एशियाई ग्रां प्री एथलेटिक्स के तीसरे और अंतिम चरण में चार स्वर्ण सहित 12 पदक जीतने में सफल रहा।
महेश्वरी ने 16.46 की कूद के साथ खिताब अपने नाम किया। उनका यह प्रयास हालांकि कंचनपुरी में दूसरे चरण में 16.61 मीटर के स्वर्ण जीतने के उनके प्रयास से कम था। उन्होंने बैंकाक में पहले चरण में कांस्य पदक जीता था।
एक अन्य भारतीय अरपिंदर सिंह ने 15.85 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। उन्होंने पहले चरण में भी कांस्य पदक जीता था।
भारत ने कुल चार स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक जीते।
भारत के लिए तीन अन्य स्वर्ण रोहित कुमार ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा और पुरुष तथा महिला चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में जीते।