विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2018

हॉकी: मनप्रीत सिंह बोले, हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है भारतीय टीम

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा है कि इस साल बेशक कई बड़े टूर्नामेंट खेले जाने हैं लेकिन उनकी टीम हर टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखेरने और पदक जीतने को तैयार है.

हॉकी: मनप्रीत सिंह बोले, हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है भारतीय टीम
मनप्रीत सिंह का खास ध्‍यान एशियाई खेलों को खिताब बचाने पर है (फाइल फोटो)
  • इस साल हॉकी विश्‍वकप का होना है आयोजन
  • अजलान शाह कप और राष्‍ट्रमंडल खेल भी होने हैं
  • वर्ष 2017 में भारतीय टीम का रहा था शानदार प्रदर्शन
बेंगलुरू: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा है कि इस साल बेशक कई बड़े टूर्नामेंट खेले जाने हैं लेकिन उनकी टीम हर टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखेरने और पदक जीतने को तैयार है. गौरतलब है कि इस साल सुल्तान अजलान शाह कप और राष्ट्रमंडल जैसे खेलों के साथ विश्‍वकप भी होनाहै. विश्‍वकप की मेजबान भारत का भुवनेश्‍वर शहर कर रहा है. मनप्रीत का मानना है कि उनकी टीम इन सभी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है. भारत के लिए वर्ष 2017 अच्‍छा रहा था. भारतीय टीम ने इस दौरान मलेशिया को हराकर एशिया कप जीता. टीम ने साल 2017 का अंत वर्ल्ड लीग फाइनल में कांस्य पदक जीतने के साथ किया था.

यह भी पढ़ें: चार देशों के टूर्नामेंट के फाइनल में बेल्जियम से शूटआउट में हारी भारतीय टीम

मनप्रीत ने एक बयान में कहा, "हमें जरूरी आराम मिल चुका है, मानसिक तौर पर भी और शारीरिक तौर पर भी. टीम इस साल सुल्तान अजलान शाह कप के लिए पूरी तरह से तैयार है.' उन्होंने कहा, "पिछले साल हमने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इस साल हमारी कोशिश एशियाई खेलों में अपना खिताब बचाने और टोक्यो ओलम्पिक-2020 में सीधे क्वालीफाई करने की होगी."

वीडियो: भारत ने मलेशिया को हराकर एशिया कप जीता
मनप्रीत सिंह ने कहा, "हमारे सामने सबसे बड़ा मौका अपने घर में विश्‍वकप जीतने का है. इसलिए हम अपनी तैयारी पर पूरा ध्यान दे रहे हैं. इसकी शुरुआत हम सुल्तान अजलान शाह कप और राष्ट्रमंडल खेलों से करेंगे."

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manpreet Singh, Indian Hockey Team
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com