सुधा सिंह ने भुवनेश्वर में हुई एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था (फाइल फोटो)
- वर्ल्ड चैंपियनशिप की सूची में था पहले सुधा का नाम
- आईएएएफ की अपडेट सूची में से नाम अब हटाया गया
- भुवनेश्वर में एशियाई चैंपियन में सुधा ने जीता था गोल्ड
नई दिल्ली:
भारत की 3000 मीटर स्टीपलचेज एथलीट सुधा सिंह का नाम लंदन में शुक्रवार से शुरू होने वाली वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची से चुपचाप हटा दिया गया. सुधा का नाम शनिवार को एथलेटिक्स महासंघों के अंतराष्ट्रीय संघ (आईएएएफ) द्वारा जारी की गयी प्रविष्टि सूची में था. वह उन तीन एथलीटों में शामिल थीं जिन्हें भुवनेश्वर में हाल में हुई एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बावजूद एएफआई द्वारा चुनी गयी मूल 24 सदस्यों की टीम में नहीं रखा गया था.
उनका नाम आईएएएफ की आज अपडेट की गयी सूची में तब के बाद हट गया है जब एएफआई ने विश्व संस्था को लिखा कि सुधा भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थी. एशियाई चैम्पियनशिप के विजेता विश्व प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करते हैं लेकिन आईएएएफ के नियमों में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि राष्ट्रीय महासंघ के पास अधिकार होता है कि वह महाद्वीपीय प्रतियोगिता के स्वर्ण पदकधारियों को इसमें नहीं भेजे.
यह भी पढ़ें : वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा ले सकती हैं भारत की फर्राटा धाविका दुती चंद
कल उप राष्ट्रीय कोच राधाकृष्णन नायर ने लंदन से कहा कि सुधा इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकती, हालांकि उन्होंने उन्हें शामिल किए जाने की बात स्पष्ट नहीं की.
यह भी पढ़ें : भारत की शॉटपुटर मनप्रीत कौर डोप टेस्ट में नाकाम, छिन सकता है गोल्ड मेडल
जब उनसे पूछा गया कि क्या सुधा विश्व चैम्पियनिशप की 3000 मीटर स्टीपलचेज प्रतियोगिता में भाग लेंगी तो उन्होंने कहा, ‘नहीं, वह विश्व चैम्पियनशिप में भाग नहीं लेंगी.’ अब सभी 25 एथलीट (कोटा प्रविष्टि द्वारा बाद में शामिल की गयी दुती चंद सहित मूल 24 एथलीटों की सूची) लंदन पहुंच चुके हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
IAAF World Championships, Sudha Singh, Name Removed, Indian Participants