रॉजर फेडरर (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:
स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रॉजर फ़ेडरर के फ़ैन्स के लिए सोमवार का दिन अच्छी खबर लेकर आया. 6 महीने घुटने की चोट की वजह से टेनिस से दूर रहे फ़ेडरर ने हॉपमैन कप में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल इवांस को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराकर अपनी वापसी का ऐलान कर दिया.
17 बार ग्रैंड स्लैम जीत चुके फ़ेडरर पिछले साल फ्रेंच ओपन नहीं खेल सके और लगातार 65 ग्रैंड स्लैम खेलने का रिकॉर्ड थम गया. पिछले साल जुलाई में विंबलडन के सेमीफ़ाइनल में हार के बाद से वो कोई भी टूर्नामेंट में नहीं खेले. घुटने की चोट से उबर के क्रम में फ़ेडरर ने कई टूर्नामेंट छोड़ा. सोमवार को इवांस के ख़िलाफ़ 61 मिनट तक खेलते हुए फ़ेडरर के घुटने में कोई परेशानी दिखाई नहीं दी.
वापसी पर फ़ेडरर ने कहा, 'मैं कोर्ट में कुछ देर और खेलना चाहता था, वापसी कर अच्छा लग रहा था. मैं कोर्ट में आने पर भावुक हो गया था और जैसा सोचा उससे बेहतर रहा.' हालांकि 35 साल के फ़ेडरर अपनी वापसी को लेकर उत्साहित ज़रूर हैं लेकिन कदम छोटे-छोटे उठा रहे हैं. 'पहले मैच के हिसाब से अच्छा रहा क्योंकि मैं ज़्यादा उम्मीद के साथ कोर्ट में नहीं उतरा था.'
ज़ाहिर है वापसी के बाद फ़ेडरर की नज़र 16 जनवरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन पर होगी. फ़ेडरर ने 2012 के बाद से कोई भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट नहीं जीता है वहीं उन्होंने 2010 में आख़िरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब जीता है.
फ़ेडरर कहते हैं 'लंबे समय बाद कोई ग्रैंड स्लैम जीतना अच्छा होगा लेकिन मुक़ाबला मुश्किल है क्योंकि टॉप पर कई अच्छे खिलाड़ा मौजूद हैं लेकिन मैं कोशिश ज़रूर करूंगा.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं