विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2016

रियो ओलिंपिक 2016 : मंगलवार को इन खेलों और खिलाड़ियों से हैं उम्मीदें

रियो ओलिंपिक 2016 : मंगलवार को इन खेलों और खिलाड़ियों से हैं उम्मीदें
नई दिल्ली: रियो ओलिंपिक 2016 का जोश अपने पूरे शबाब पर है. दुनियाभर के खिलाड़ी अपना सर्वोत्तम देकर मेडल जीतने की कोशिश कर रहे हैं. भारतीय खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए रियो ओलिंपिक अब तक निराश करने वाला ही रहा है. मंगलवार को भारतीय प्रशंसकों को इन खेलों में अपने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

रोइंग
समय : शाम 5.00 बजे

दत्तू बब्बन भोकानल ने शनिवार को ओलिंपिक खेलों के पहले दिन कमाल का प्रदर्शन करते हुए मेन सिंगल स्कल के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था. मंगलवार को उनके प्रशंसकों को उनसे एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, ताकि वे सेमीफाइनल में जगह बना सकें.

शूटिंग
समय : शाम 5.30 बजे

10 मीटर एयर पिस्‍टल इवेंट में पदक की दावेदार माने वाली हिना सिद्धू ने रविवार को निराश किया और वह फाइनल के लिए क्‍वालिफाई नहीं कर पाईं. लेकिन मंगलवार को प्रशंसक उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे, जब वह 25 मीटर पिस्टल इवेंट के क्वालीफीकेशन दौर में शूटिंग रेंज में उतरेंगी.

तीरंदाजी
समय : शाम 5.30 बजे

इस खेल में भी भारत को अब तक निराशा ही हाथ लगी है. पुरुषों के राउंड ऑफ 64 में तीरंदाज अतानू दास अपने धनुष के साथ भारतीयों की उम्मीदों के तीर निशाने पर लगाने की भरपूर कोशिश करेंगे.

हॉकी : पुरुष
समय : शाम 7.30 बजे

भारतीय टीम मंगलवार को ग्रुप बी के मैच में अर्जेंटीना के खिलाफ करोड़ों प्रशंसकों की अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदों के साथ उतरेंगे. वैसे कहा जा सकता है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम का रियो ओलिंपिक में अब तक प्रदर्शन काफी हद तक संतोषजनक रहा है. पहले मैच में टीम ने आयरलैंड पर 3-2 की जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मैच में जर्मनी के हाथों अंतिम क्षणों में 2-1 से निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा.

बॉक्सिंग
समय : देर रात 2.30 बजे

बॉक्सिंग से भारत को काफी उम्मीदें हैं और इन उम्मीदों को परवान चढ़ाने की शुरुआत मंगलवार को 75 किलोग्राम वजन वर्ग में राउंड ऑफ 32 में विकास कृष्ण यादव करेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक 2016, रोइंग, दत्तू बब्बन भोकानल, शूटिंग, हिना सिद्धू, तीरंदाजी, अतानू दास, हॉकी, बॉक्सिंग, विकास कृष्ण यादव, Rio Olympic 2016, Hopes, Rowing, Dattu Baban Bhokanal, Shooting, Heena Siddhu, Archery, Atanu Das, Hockey, Boxing, Vikas Krishna Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com